{"_id":"59d6761e4f1c1b70548b5e83","slug":"china-has-issued-a-travel-alert-for-its-citizens-coming-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आने वाले चीनी पर्यटकों के लिए चीन ने जारी की यात्रा चेतावनी","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
भारत आने वाले चीनी पर्यटकों के लिए चीन ने जारी की यात्रा चेतावनी
एजेंसी, बीजिंग
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
भारत चीन बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। डोकलाम तनातनी के बाद पहली बार ऐसी चेतावनी जारी की गई। उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीप जैसे प्रतिबंधित इलाकों में जाने के लिए वीजा अनुमति न मिलने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
भारत में स्थित चीनी दूतावास ने भारत आने वाले चीनी पर्यटकों के लिए चार महीने में तीसरी बार चेतावनी जारी की है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि इस चेतावनी को दूतावास की वेबसाइट पर मंगलवार को पोस्ट किया गया। इसमें पर्यटकों को ऐसी कई स्थितियों से अवगत कराया गया जिसमें चीनी पर्यटकों को वीजा देने से मना कर दिया गया या भारत में यात्रा के दौरान उनकी जांच की गई।
विज्ञापन
पढ़ें- चीन में हॉलीडे की भीड़ को कम करने लिए इस्तेमाल हो रहे 'ड्रोंस'
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि भारत की अनुमति प्राप्त किए बिना कुछ चीनी यात्रियों ने विदेशियों के लिए प्रतिबंधित स्थान अंडमान एवं निकोबार द्वीप की यात्रा की। कुछ यात्रियों को जहां वापस जाने को कहा गया वहीं कुछ को या तो गिरफ्तार कर लिया गया या उनकी जांच की गई।