{"_id":"59c6091d4f1c1b2f688b5dc1","slug":"china-government-communist-youth-league-become-cupid-helping-youth-get-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से बच रहे 10 करोड़ युवाओं के लिए चीनी सरकार ने किया यह इंतजाम","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
शादी से बच रहे 10 करोड़ युवाओं के लिए चीनी सरकार ने किया यह इंतजाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
चीनी जोड़ा
- फोटो : फोटो क्रेडिट-beijingholiday.com
चीन में युवाओं के बीच शादी ना करने का चलन बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए सरकार ने नया कदम उठाया है। इस कदम के तहत सरकार युवाओं और गैर शादीशुदा लोगों के लिए 'ब्लाइंड डेट' का अरेंजमेंट कर रही है। यह कार्यक्रम कम्युनिस्ट यूथ लीग (CYL) द्वारा चलाया जा रहा है। यह संगठन चीन की सत्ताधारी पार्टी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) से जुड़ा हुा है।
विज्ञापन
संगठन का काम है कि वह युवाओं को उनके लायक पार्टनर से मिलवाए। ब्लाइंड डेट पर जाने वाले लड़का-लड़की पहले से एक दूसरे को नहीं जानते। उन्हें नहीं पता होता कि जिसके साथ वह जा रहे हैं वह कौन है, क्या करता है और कैसा दिखता है।
विज्ञापन
चीन में 2010 में छठवीं बार जनगणना हुई थी। उसमें पता लगा कि लगभग 100 मिलियन युवा ऐसे हैं जो कि शादी की उम्र के हैं पर सिंगल हैं। जनगणना से पता लगा कि तीस साल की उम्र की कुल जितनी भी महिलाएं हैं उनमें से 2.47 प्रतिशत ऐसी हैं जिन्होंने शादी नहीं की है।
विज्ञापन
CYL, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल अफेयर्स एंड नेशनल हेल्थ और प्लानिंग कमीशन ने 12 सितंबर को एक साझा बयान जारी किया था। इसमें कहा गया कि युवा लोगों को सही पार्टनर से मिलाने से देश का विकास होगा।
चीन के सरकारी दफ्तरों में यह काम शुरू भी हो गया है। कुछ युवाओं को ब्लाइंड डेट पर भेजा भी गया है। दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों को इससे मदद मिली है और उनको उनका मनचाहा पार्टनर मिल गया है।