फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China government bans foreign tourists from visiting Tibet

चीन ने विदेशियों के तिब्बत आने पर लगाई रोक, दबाव पर उठे सवाल 

Wed, 20 Feb 2019 06:54 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 20 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
China government bans foreign tourists from visiting Tibet

चीन ने अगले कुछ हफ्ते तक विदेशी पर्यटकों के तिब्बत आने पर रोक लगा दी है। राजनीतिक रूप से अहम कुछ तारीखों को देखते हुए चीन ने यह कदम उठाया है। इस कदम से तिब्बत की स्वायत्तता और उस पर चीन के दबाव को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि विदेशी पर्यटकों को पहली अप्रैल तक तिब्बत में आने से रोका गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि रोक कब से लगाई गई। कुछ समूहों के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में ही यह प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रतिबंध की पुष्टि कई एजेंसियों की वेबसाइट से हुई है।
विज्ञापन


10 मार्च को यहां चीन के खिलाफ 1959 में हुए आंदोलन के 60 साल पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा, 2008 में ल्हासा में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की भी 14 मार्च को वर्षगांठ है। इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए हर ओर बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। विदेशी पत्रकारों, राजनयिकों और पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed