फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China gears up to sell medium range missiles

छोटी दूरी की नई मिसाइलें बेचने की तैयारी में चीन 

Fri, 03 Feb 2017 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
China gears up to sell medium range missiles

चीन आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई छोटी दूरी की अपनी नई मिसाइलें अन्य देशों को बेचने की योजना बना रहा है। सैन्य ड्रोन निर्यात करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी द चीन एकेडमी ऑफ एयरोस्पेस एयरोडायनमिक्स ने कहा कि उसने छोटी दूरी की, हवा से सतह तक मार करने में सक्षम एआर-2 मिसाइल का उत्तर पश्चिम चीन में हाल ही में परीक्षण किया है।

विज्ञापन


चीनी डेली की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के अनुसार यह मिसाइल अमेरिका, फ्रांस और इस्राइली मिसाइलों को कड़ी चुनौती दे सकती है।

मिसाइल निर्माताओं ने कहा कि यह मिसाइल पांच किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है। इसकी अधिकतम गति 735 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम रेंज आठ किलोमीटर है। यह किसी व्यक्ति, बख्तरबंद गाड़ियों, मकानों अथवा बंकरों को निशाना बना सकती है।

विज्ञापन

10 न्यूक्लियर वारहेड्स तक ढोने में सक्षम

China gears up to sell medium range missiles

चीन ने एक ऐसी मिसाइल का टेस्ट किया है, जो कि एक बार में 10 न्यूक्लियर वारहेड्स तक ढोने में सक्षम है। वारहेड्स मिसाइल का वो हिस्सा होते हैं जो कि लक्ष्य को निशाना बनाते हैं। इस तरह यह मिसाइल एक बार में 10 अलग-अलग लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकती है।

सीधे शब्दों में कहें तो यह 10 परमाणु बम एक साथ अलग-अलग जगहों पर गिरा सकती है।

पिछले दिनों में चीन और अमेरिका के रिश्तों में आई तल्खी आने के बाद इस कदम को अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के इस मिसाइस परीक्षण के बारे में अमेरिका को सूचना है और अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों के कर्मचारी चीनी घटनाक्रम पर पैनी निगाह बनाये हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed