फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China foreign minister will travel to North Korea 

सनकी तानाशाह के दक्षिण कोरिया से हाथ मिलाने पर चीन बेचैन, खुद को हाशिए पर जाने से बचाने में जुटा

Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
एजेंसी, बीजिंग 
एजेंसी, बीजिंग  Updated Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
China foreign minister will travel to North Korea 
उत्तर और दक्षिण कोरियाई देशों के बीच हाल ही में ऐतिहासिक शिखर वार्ता के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस सप्ताह उत्तर कोरिया के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री के निमंत्रण पर वांग बुधवार और बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश का दौरा करेंगे। बता दें कि वांग वर्ष 2007 के बाद से उत्तर कोरिया का दौरा करने वाले पहले चीनी विदेश मंत्री होंगे। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से उस पर लगाए गए कई प्रतिबंधों का चीन ने समर्थन किया था।

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों के जवाब में लगे संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का चीन समर्थन करता आया है, लेकिन बीते शुक्रवार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के साथ उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की सफल मुलाकात से चीन खुद को हाशिए पर जाने से बचाने में जुट गया है। किम और मून के बीच कोरियाई प्रायद्वीप पर पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर सहमति बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed