{"_id":"5c2738febdec2256f20269e1","slug":"china-five-miners-died-in-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: खदान में हुए एक हादसे में पांच मजदूरों की हुई मौत","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन: खदान में हुए एक हादसे में पांच मजदूरों की हुई मौत
Sat, 29 Dec 2018 02:44 PM IST
Shani Mishra
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
china mine
पूर्वी चीन के फूज्यान प्रांत में एक कोयला खदान में हुए हादसे के बाद पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है और कुछ अन्य अभी अंदर ही फंसे हैं।
विज्ञापन
जिला विभाग के अधिकारियों ने हादसे के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि लांग्यान शहर के योंगडिंग जिले में शुक्रवार को एक स्थानीय खदान में हादसा हो गया। हादसे के समय नौ लोग खदान के अंदर (भूतल पर) काम कर रहे थे।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एंजेसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, एक घायल है और दो अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य फंसे खनिक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार खदान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।