फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China expels 32 missionaries

चीन ने 32 मिशनरियों को देश के बाहर खदेड़ा

Sun, 12 Feb 2017 07:09 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सियोल
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सियोल Updated Sun, 12 Feb 2017 07:09 AM IST
विज्ञापन
China expels 32 missionaries

दक्षिण कोरिया द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दक्षिण में अमेरिकी रक्षा मिसाइल सिस्टम तैनात किए जाने से चीन के साथ कूटनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है। इस क्रम में चीन ने दक्षिण कोरिया की 32 ईसाई मिशनरियों को देश से निष्कासित कर दिया है। ये सभी मिशनरियां चीन के उत्तर-पूर्वी यांजी प्रांत में उत्तर कोरिया की सीमा पर दशकों से काम कर रही थीं।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईसाई मिशनरियों को पिछले माह जनवरी में देश निकाला दिया गया है। इससे पहले मंत्रालय ने इन मिशनरियों को अपने कार्यक्षेत्र में कानून एवं कस्टम के पालन की महत्ता को लेकर नसीहत भी दी थी। 
विज्ञापन


सियोल में अज्ञातवास में रह रही दक्षिण कोरिया की मिशनरी ने बताया कि कोरियाई-अमेरिकी पादरी समेत कोरिया की मिशनरी से जुड़े 4 लोगों को चीन की पुलिस ने यांजी होटल में पकड़ रखा है। 32 लोगों को चीन के बाहर खदेड़ने की पुष्टि करने वाले दक्षिणी कोरिया के अधिकारी ने बताया कि इन में से एक कोरियाई युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम उसे काउंसलर सेवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले की कार्रवाई होने की आशंका
माना जा रहा है कि चीन द्वारा यह कार्रवाई दक्षिण कोरिया की उस योजना का बदला लेने के लिए की गई है जिसमें सियोल ने अमेरिका को अपने यहां टर्मिनल हाई एल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) सिस्टम स्थापित करने की अनुमति दी। द. कोरिया ने अमेरिका को यह अनुमति उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल हमले के डर के चलते दी थी। हालांकि सियोल के अधिकारी ने मिशनरियों पर हुई कार्रवाई और मिसाइलों की तैनाती के बीच सीधा संबंध होने से इनकार किया। जबकि दक्षिण कोरिया में आम नागरिकों के बीच यही माना जा रहा है कि यह चीन की प्रतिशोध की कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed