फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China economic growth prediction in year 2016

ड्रैगन की सुस्ती और बढ़ी, विकास दर हुई कम!

Sat, 05 Mar 2016 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
China economic growth prediction in year 2016
चीन की फैक्टरियों में उत्पादन कार्य में लगे श्रमिक - फोटो : Reuters

चीन की संसद ने इस साल 6.5 से 7 प्रतिशत विकास दर का लक्ष्य तय किया है जो कि भारत के इसी अवधि के लिए अनुमानित विकास दर से कम है। यह बात प्रधानमंत्री ली केकियांग के लिखित भाषण में कही गई है जो वह बीजिंग में होने वाली नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक में देंगे।

विज्ञापन


भारत में हाल में आए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष और 2016-17 में विकास दर के 7 से 7.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। चीन के 1982 के संविधान के मुताबिक़ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस चीन की सर्वोच्च संस्था है। हालांकि आलोचक इसे महज रबर स्टैंप मानते हैं।
विज्ञापन


इस वार्षिक बैठक में देश का आर्थिक और राजनीतिक एजेंडा तय किया जाएगा। यह बैठक ऐसे वक़्त हो रही है जब चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त हो रही है।

बैठक में पांच साल की योजना को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। ली के भाषण में कहा गया है कि 6.5 से 7 प्रतिशत का अनुमानित विकास लक्ष्य तय करते समय हमने समाज के सर्वांगीण विकास और ढांचागत सुधारों को आगे बढ़ाने की ज़रूरतों पर भी ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल यानी 2015 में चीन ने सात प्रतिशत का विकास लक्ष्य तय किया था जबकि अर्थव्यवस्था 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ी. यह 25 साल में चीन की सबसे कम विकास दर है।


ली यह भी बताएंगे कि महंगाई की दर करीब तीन प्रतिशत और बेरोज़गारी की दर साढ़े चार प्रतिशत के आसपास रहेगी। इस बीच चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बजट रिपोर्ट के हवाले से कहा कि देश के रक्षा बजट में 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed