{"_id":"59a592f04f1c1bfd268b4616","slug":"china-does-not-seem-to-play-the-promise-on-blocking-road-construction-in-dokalam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम में सड़क निर्माण रोकने पर वादा निभाता नहीं दिख रहा चीन, सेना करती रहेगी पेट्रोलिंग ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
डोकलाम में सड़क निर्माण रोकने पर वादा निभाता नहीं दिख रहा चीन, सेना करती रहेगी पेट्रोलिंग
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग और पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोकलाम में सड़क निर्माण का काम बंद करने पर चीन अपना वादा पूरा करता नजर नहीं आ रहा है। एक दिन पहले ही भारत और चीन 73 दिन से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने पर सहमत हुए थे। डोकलाम में चीनी सेना के सड़क निर्माण करने के बाद दोनों देशों की सेनाओं में तनातनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, सीमाओं की रक्षा संबंधी जरूरतों, जीवनस्तर सुधारने के लिए चीन लंबे समय से आधारभूत ढांचा विकसित करने के काम में जुटा है। इसमें सड़कों का निर्माण भी शामिल है। चीन के इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम जारी रखने के सवाल पर हुआ ने कहा, हम सभी प्रासंगिक कारकों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: खुद को फिर से राष्ट्रपति देखना चाहते हैं शी जिनपिंग, इसलिए जारी था डोकलाम विवाद
विज्ञापन
इसमें मौसम और जमीन की स्थिति के अनुरूप उचित निर्माण योजना बनाना भी शामिल है। हुआ ने फिर दोहराया कि चीन का सीमा दस्ता डोकलाम में डटा रहेगा और पेट्रोलिंग करता रहेगा। चीन ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करता रहेगा।
हालांकि हुआ ने उस सवाल को टाल दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या चीन इस मामले में भूटान से बात कर रहा है। भूटान ने भी डोकलाम में चीनी सैनिकों के सड़क बनाने का विरोध किया था। हुआ ने कहा, फिलहाल हमने भारतीय सैनिकों के अवैध अतिक्रमण के मुद्दे को सुलझा लिया है।
पढ़ें: अलग राग अलाप रही चीनी मीडिया, कहा- डोकलाम से चीन ने नहीं, भारत ने हटाई अपनी सेना
जब पूछा गया कि चीन ने डोकलाम में गतिरोध खत्म करने के लिए सड़क निर्माण इसलिए रोक दिया ताकि ब्रिक्स सम्मेलन हो सके। इस पर हुआ ने कहा, राजनयिक चैनलों के माध्यम से मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान सभी संबंधित पक्षों के साझा हितों को हल करता है। यह एक बड़ा देश होने के नाते चीन के ईमानदार और जिम्मेदार रवैये को दर्शाता है।