फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China defends flights by choppers in Chamoli area

भारतीय सीमा में अपना हेलीकॉप्टर घुसने को चीन ने ठहराया सही, भारत जताएगा विरोध

Mon, 05 Jun 2017 11:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
China defends flights by choppers in Chamoli area
उत्तराखंड में अपना हेलीकॉप्टर घुसने की घटना को लेकर चीन ने बचाव किया है। चीन का पीएलए चॉपर हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के चमोली जिले के बराहोटी सीमा क्षेत्र में घुस आया था। चीन ने कहा कि भारत चीन के बीच सीमा पर पूर्वी भाग में क्षेत्रीय विवाद है और चीनी सेना उन क्षेत्रों में अकसर गश्त करती है। 
विज्ञापन


चीन के  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया ‘चीनी सेना संबंधित क्षेत्रों में नियमित गश्त करती है। हमें आशा है कि हमें सीमा पर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास करना होगा।’
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के दो हेलिकॉप्टर भारतीय वायु सीमा के चमोली जिले के बराहोटी इलाके में उड़ता दिखा था। इस साल मार्च से अब तक चौथी बार चीन के इस दुस्साहस ने सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चीन का यह हेलीकॉप्टर 5 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद वापस लौट गया। काफी उम्मीद है कि इस दौरान उन्होंने ऊपर से भारतीय सैनिकों की टुकड़ी की तस्वीरें भी ली होंगी या फिर वह निगरानी रखने आए हों। हालांकि भारतीय वायु सेना पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वायु सीमा क्षेत्र के उल्लंघन पर चीन से विरोध जताएगा भारत

China defends flights by choppers in Chamoli area
भारत जल्द ही चीन के समक्ष वायु सीमा क्षेत्र के उल्लंघन मामले में आधिकारिक विरोध दर्ज कराएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार ने चीनी सेना की हरकत को बेहद गंभीरता से लिया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व उत्तराखंड के चमोली जिले के बराहोटी इलाके में वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए चीन के दो हेलीकॉप्टर कुछ मिनट तक भारतीय सीमा में रहे थे।

विदेश मंत्री ने कहा कि चीन हमेशा सीमा विवाद का हवाला देता रहा है। चीन तर्क देता है कि चूंकि सीमा निश्चित नहीं है, इसलिए भूलवश कभी हमारी ओर से तो कभी भारत की ओर से इस
तरह की घटनाएं होती हैं। मगर इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed