{"_id":"5737f5fa4f1c1b967c919cef","slug":"china-china-is-also-looking-continued-to-strengthen-himself-in-nuclear-capability","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की वजह से परमाणु उपकरण बढ़ा रहा है चीन: रिपोर्ट","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
भारत की वजह से परमाणु उपकरण बढ़ा रहा है चीन: रिपोर्ट
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Sun, 15 May 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमाणु क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा चीन आधुनिक परमाणु उपकरण व हथियार तैयार करने में लगा है। अमेरिका ने इस पर चिंता जताते हुए इसके पीछे भारत की बढ़ती परमाणु शक्ति को कारण बताया है।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने चीन की परमाणु शक्ति पर रिपोर्ट पेश की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका, भारत और रूस की मजबूत होती रक्षा क्षमता चीन को अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
अमेरिकी सुरक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चीन नए कमांड तैयार कर रहा है। वह अपनी परमाणु शक्ति का बेहतर नियंत्रण करने के लिए नई संचार व्यवस्था विकसित कर रहा है। पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन ये मानकर चल रहा है कि आधुनिक हथियारों के निर्माण से वह रक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर रहे भारत, अमेरिका और रूस का सामना कर सकेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन अमेरिका के बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का तोड़ खोजने के लिए नई तकनीक तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत वह आधुनिक मिसाइलें, जैमर, थर्मल शील्डिंग व अन्य चीजें तैयार कर रहा है। इनके जरिये वह अपनी परमाणु शक्ति को और भी मजबूत करना चाहता है। पेंटागन ने कहा कि चीन अपनी परमाणु क्षमता को किसी भी संभावित खतरे का जवाब देने के लिए तैयार करने में जुटा है।