{"_id":"5948c2e94f1c1ba6298b49bb","slug":"china-celebrates-international-yoga-day-at-great-wall-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' में सेलीब्रेट किया जाएगा इंटरनेशनल योगा डे","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन की 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' में सेलीब्रेट किया जाएगा इंटरनेशनल योगा डे
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
योग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन इंटरनेशनल योगा डे को 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' पर सेलीब्रेट करने की योजना बना रहा है। बीजिंग में इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर चीन में कई जगहों में आयोजन के बाद ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर लगभग एक हजार योगा प्रैक्टिसनर्स अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। ऐसा पहला मौका है कि जब बुधवार को ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर भारत और चीन के योगा प्रेमी एक साथ मिलकर योगा डे मनाएंगे।
विज्ञापन
ऐसा पहला मौका रहा जब कल बीजिंग में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित योगा प्रैक्टिस के लिए चीनी पीपुल्स एसोसिएशन फॉर फ्रॉन्डशिप फॉर फॉरेन कंट्रीज और बीजिंग के योग संस्थान के साथ मनाया गया। भारतीय दूतावास के इस विचार का उद्देश्य चीन में योग को बढ़ावा देना है। हालांकि चीन में पहले से योगा मौजूद है पर इसे वहां व्यापक स्तर पर स्थापित करना लक्ष्य है। पिछले एक हफ्ते से चल कई स्थानों पर संपन्न हो रहे योग आयोजन के बाद कल योगा डे के अवसर पर चीन की दीवार पर लगभग एक हजार से अधिक चीनी योग प्रैक्टिसनर्स बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन
चीनी योग उद्योग विकास रिपोर्ट के अनुसार यह एक आधिकारिक अध्ययन है, जिसमें 20 युवा भारती योगा एंबेसडर, तीस साल से कम के 10 लड़के और 10 लड़कियां भाग लेंगी। जिन्हें आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की ओर से चुना जाएगा। इस मौके पर 10,800 से अधिक योगा चाइना स्कूल्स और हजारों प्रैक्टिसनर्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन