{"_id":"5b72c2ab42c792313b59ba44","slug":"china-boosts-its-troops-in-tibet-warrior-therapy-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने तिब्बत में अपने सैनिकों की बढ़ाई ताकत, योद्धा बनने की थेरेपी शुरू","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने तिब्बत में अपने सैनिकों की बढ़ाई ताकत, योद्धा बनने की थेरेपी शुरू
भाषा, बीजिंग
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी सेना ने किंग्हाई-तिब्बत पठार में तैनात अपने सैनिकों की, ऑक्सीजन के कम स्तर वाले ऊंचे पहाड़ी इलाकों में युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन स्टेशन स्थापित किए हैं और उच्च दबाव वाली ऑक्सीजन थेरेपी और विशेष रूप से बनाए गए पोर्टेबल बैरक का इस्तेमाल शुरू किया है।
विज्ञापन
चीन के आधिकारिक मीडिया ने हाल के महीनों में तिब्बत में तैनात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (चीनी सेना) के जवानों की प्रशिक्षण संबंधी तैयारियों और युद्ध संबंधी तैयारी को रेखांकित किया है। पीएलए की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अग्रिम रेखा और सीमा चौकियों पर तैनात सभी सैनिकों को ऑक्सीजन जेनरेटर एवं ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
पीएलए डेली की खबर अनुसार, भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास शिगाजे में स्थित आर्मी मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिंकियाओ अस्पताल उच्च दबाव वाली एक ऑक्सीजन थेरेपी तैयार कर रहा है जिससे पठार में तैनात सैनिकों को ऊंचे इलाके में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से कारगर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, सैन्य विशेषज्ञ और टीवी कमेंटेटर सोंग झोंगपिंग ने कहा कि नई बैरक और दूसरे सुधारों से सैनिकों को आराम करने में मदद मिलेगी और उनकी जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी ताकि वे बेहतर मनोबल के साथ काम कर सकें।