फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China blames Indian military for Sikkim trouble

ड्रैगन की भारत को धमकी- बॉर्डर से हटाएं सेना, वरना नहीं खुलेगा मानसरोवर का रास्ता

Tue, 27 Jun 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Edited By: हर्षित गौतम
amarujala.com- Edited By: हर्षित गौतम Updated Tue, 27 Jun 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
China blames Indian military for Sikkim trouble

चीन ने सिक्किम नियंत्रण रेखा संकट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने चीन की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वो भारत से अनुरोध करते हैं कि जिन जवानों ने सीमा को पार किया है वो उसे वापस बुलाए। 

विज्ञापन


चीन ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर शांति के लिए जरूरी है कि सरकार इसे गंभीरता से ले और सीमा पार करने वाले जवानों को वापस बुलाए। भारत, चीन की क्षेत्रीय सीमाओं और उसकी संप्रभुता का सम्मान करे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ही बयान जारी करके कहा था कि भारतीय सेना ने उसे भारत-चीन सीमा के सिक्किम खंड में सड़क बनाने से रोका है। इस डोंगलंग निर्माण क्षेत्र का चीन अपनी सीमा में होने का दावा करता आया है।
विज्ञापन


साथ ही चीनी सैनिकों ने कैलाश मान सरोवर यात्रा पर जा रहे दर्शनार्थियों के जत्थे को रोकने के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। दोनों देशों की सेना के बीच कथित तौर पर महीने की शुरुआत में तनावपूर्ण संघर्ष सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने मानसरोवर यात्रा पर रोक के लिए सुरक्षा कारणों की बात कही है। चीन का कहना है कि मामले को लेकर दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के बीच इस बारे में बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने की घुसपैठ, दो बंकर किए बर्बाद

China blames Indian military for Sikkim trouble

बताते चले कि रविवार को चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करके दो बंकरों को बर्बाद कर दिया। चीनी सैनिक सिक्किम में घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में ही पैठ बनाए हुए हैं, और उन्हें रोकने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले 10 दिनों से उनकी घेरेबंदी कर रखी है। चीनी सैनिकों की यह घुसपैठ सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोका ला दर्रे में हुई है। इस जगह पर साल 2008 में भी चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करके भारतीय बंकरों को बर्बाद किया था। डोका ला दर्रे इलाके के लालटेन एरिया में चीनियों ने ये दुस्साहसिक कार्रवाई की।

 गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस समय वॉशिंगटन यात्रा में हैं और उसी समय सिक्किम में चीनी सेना की ओर से संघर्ष की खबर इससे आशंका जताई जा रही है कि भारत अमेरिका से निगरानी ड्रोन खरीदने और रणनीतिक संबंधों में सुधार होने की वजह से यह चीन की बौखलाहट है।  

चीनी सैनिकों की ताजी घुसपैठ और सीनाजोरी के बीच शीर्ष अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग भी हुई थी। पर 20 जून को हुई इस फ्लैग मीटिंग के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनियों को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बना दी है। चीनी सैनिक लगातार भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना के जवान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल(एलएसी) पर रोक कर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed