फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China bans export of drone

पाकिस्तान ड्रोन विवाद के बाद चीन ने निर्यात पर लगाई रोक

Mon, 03 Aug 2015 12:11 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
China bans export of drone

चीन ने ड्रोन के निर्यात पर सख्त रुख अपनाते हुए इसके निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। सूत्रों के अनुसार चीन ने यह कदम पाकिस्तान के दावे पर हुए विवाद के कारण उठाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस घटनाक्रम में पाकिस्तान ने कहा था कि उसने नियंत्रण रेखा पर भारत के जासूसी ड्रोन को मार गिराया है। बाद में पता चला कि वह चीन में बना यूएवी है।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों को शक्तिशाली ड्रोन या कंप्यूटरों का निर्यात करने से पहले चीनी सरकार से मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस लेना अनिवार्य

China bans export of drone

वाणिज्य मंत्रालय और सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन ने एलान किया कि जो कंपनियां ड्रोन और कंप्यूटर बनाती हैं उनको मंत्रालय में खुद का पंजीकरण कराना होगा और उनका निर्यात करने से पहले लाइसेंस लेना होगा।

सरकार ने सूची में मानव रहित विमान शामिल किए हैं जो एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उड़ सकते हैं।

साथ ही कंपनियों को अब उत्पाद की तकनीकी विशेषताएं और किन के द्वारा वे इस्तेमाल किए जाएंगे उसके कागजात भी मुहैया कराने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed