फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china ban horses in Tibet for carrying goods

भारतीय व्यापारियों के तिब्बत में घोड़ों से सामान ले जाने पर चीन ने लगाई रोक

Sun, 23 Oct 2016 04:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Sun, 23 Oct 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
china ban horses in Tibet for carrying goods
- फोटो : demo pic

चीन सरकार ने इस बार भारतीय व्यापारियों पर नया प्रतिबंध लगा दिया है। चीन ने लिपुलेख दर्रे के पार तिब्बती क्षेत्र में घोड़ों से सामान ले जाने पर रोक लगा दी है। व्यापारियों को इस रोक के चलते तिब्बती क्षेत्र में चीन के वाहनों से सामान पहुंचाना पड़ा, जिससे उन्हें करीब चार गुना अधिक भाड़ा चुकाना पड़ा। व्यापारी जिन घोड़ों में यहां से सामान ले गए थे वे लिपुलेख दर्रे से लौटा दिए गए।

विज्ञापन


बता दें कि व्यापारी गर्वाधार से लिपुलेख तक एक घोड़े को 3000 रुपये में बुक करके ले गए थे, लेकिन लिपुलेख से तकलाकोट तक चीन के वाहन में सामान ले जाने का खर्चा एक हजार युआन यानी 11000 रुपए बैठ गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में एक युआन की कीमत 9.90 रुपए है, लेकिन तिब्बत में भारतीय व्यापारियों को एक युआन के 11 रुपए अदा करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


तिब्बत की मंडी तकलाकोट से तीन महीने बाद लौटे प्रभात तायर और जगदीश गर्ब्याल ने बताया कि चीन सरकार इस व्यापार पर लगातार नए प्रतिबंध लगाती जा रही है। पिछले साल गुड़ और मिश्री की बिक्री पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार घोड़ों से सामान ले जाने पर रोक

china ban horses in Tibet for carrying goods

इस बार घोड़ों से सामान ले जाने पर रोक लगा दी। दोनों युवा व्यापारी यहां से चाय, कॉफी, माचिस, क्राकरी, टिन के बॉक्स, एल्युमीनियम के बर्तन, रेडीमेड कपड़े आदि लेकर गए थे, जबकि तिब्बत से जैकेट, कंबल, रजाई, याक की पूंछ, जूते, ऊन जैसी सामग्री लेकर लौटे हैं। 

दोनों ने बताया कि जुलाई से सितंबर तक व्यापार की गति बहुत धीमी रही। अक्तूबर में जब व्यापार ने गति पकड़ी तो प्रशासन ने 15 अक्तूबर तक लौट आने का आदेश देकर उनकी चिंता बढ़ा दी। हालांकि बाद में यह समयावधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed