{"_id":"59f8c4ba4f1c1baf678b896a","slug":"china-asks-pakistan-to-punish-killers-of-chinese-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चीनी नागरिकों के हत्यारों को सजा दिलाए पाक : चीन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दो चीनी नागरिकों के हत्यारों को सजा दिलाए पाक : चीन
एजेंसी, बीजिंग
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज जोड़ा
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने मंगलवार को पाकिस्तान से कहा कि वह दो चीनी नागरिकों के हत्यारों को न्याय के कठघरे में लाए। चीन की यह टिप्पणी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गए दो लोगों की पहचान की पुष्टि डीएनए परीक्षण में होने के बाद आई है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान षड्यंत्रकारियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए सभी प्रयास कर सकता है।’
पाकिस्तान ने सोमवार को कहा था कि डीएनए जांच में पुष्टि हुई है कि बलूचिस्तान में मारे गए दोनों लोग वही चीनी नागरिक हैं जिनका क्वेटा से अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
ली जिंग यांग (24) और मेंग ली सी (26) की अपहरण के एक महीने बाद जून में हत्या कर दी गई थी। इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकवादियों ने 24 मई को क्वेटा के जिन्ना शहर से इन दोनों का अपहरण कर लिया था। चुनयिंग ने कहा कि चीन हत्याओं का पता चलने के बाद लगातार पाकिस्तान के संपर्क में है।