तो क्या इस नए HIV से खत्म हो जाएगा एड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के वैज्ञानिकों को म्यांमार एक ट्रक ड्राइवर के खून के सैंपल की जांच के दौरान एचआईवी विषाणु के नए और असामान्य नमूने मिले हैं। उनका कहना है कि जांच से जो नए नमूने सामने आए हैं वह सबसे ज्यादा चौंकाने वाले है। यह अबतक का खोजा गया सबसे जटिल एचआईवी है।
युन्नान प्रांत में स्थित बॉर्डर चेकपॉइंट से चीन में प्रवेश करने के बाद लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले इस ट्रक ड्राइवर की कुनमिंग इंस्टिट्यूट ऑफ जूलॉजी के वैज्ञानिकों ने खून की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने उसके खून से अनुक्रम आनुवंशिक सामग्री का अध्ययन किया। इस जांच में पाया गया कि एचआईवी के सभी नौ जीन और भी ज्यादा जटिल तरीके से रिप्रोग्राम्ड हो गए है जो अबतक पाए गए किसी भी एचआईवी विषाणु से ज्यादा जटिल है।
इंस्टीट्यूट के एक शोध छात्र झोउ यानहेंग के मुताबिक, 'रिप्रोग्रामिंग की यह प्रक्रिया तभी सम्भव है जब खून में कई तरह के विषाणु लगातार मौजूद रहें। इसकी वजह से जीन का पुनर्संयोजन सम्भव हो जाता है।' एचआईवी कई तरह के होते हैं और इनमें अलग-अलग विषाणुओं के साथ पुनर्संयोजन की क्षमता होती है जिससे यह एक नया विषाणु बनाता है।'
बॉर्डर एरिया HIV से ज्यादा प्रभावित
उनके मुताबिक, 'एचआईवी की जटिलता का यह मतलब नहीं है कि यह पहले से ज्यादा खतरनाक और तेजी से संक्रमित होने वाला हो गया है, बल्कि यह युन्नान प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों में एचआईवी की महामारी को रोकने का काम कर सकता है।'
उन्होंने बताया कि चीन और म्यांमार के बीच उच्च जोखिम वाले समूहों के निरंतर और नियमित रूप से आने-जाने की वजह से इन दोनों देशों में अलग किस्म के एचआईवी संक्रमण का खतरा बना रहता है। बीजिंग शाखा के चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंसन के एक विशेषज्ञ ही जियोंग के मुताबिक, 'अपने भौगोलिक स्थितियों और उच्च जोखिम वाले समूहों की वजह से अधिकांश बॉर्डर क्षेत्र एचआईवी विषाणु से ज्यादा तेजी से प्रभावित होते हैं।
यह परिस्थितियां पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा गंभीर हैं, खासकर नेपाल-चीन सीमा जहां परिवहन मार्गों के रुप में केवल सड़क का ही इस्तेमाल किया जाता है।'
ड्राइवर बनाते हैं असुरक्षित यौन सम्बंध
कुछ ड्राइवर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा तय करने के लिए महीनों तक वाहन चलाते रहते हैं। इस दौरान वे कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं जहां वह काफी थोड़े समय के लिए ही रुकते हैं।
इन इलाकों में रुकने के दौरान वह असुरक्षित यौन सम्बंध बनाने की कोशिश करते हैं जिससे की एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, ड्राइवरों को पर्चियां बांटकर असुरक्षित यौन सम्बंध स्थापित नहीं करने के बारे में जागरुक किया जाता हैं।
आपको बता दें कि जिस ड्राइवर के खून में यह नए किस्म का एचआईवी विषाणु पाया गया है उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।