फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chienes media says rising hindu nationalism could be responsible for war between india and china

हिंदू राष्ट्रवाद ने खराब किए रिश्ते, भारत-चीन के बीच छिड़ सकती है जंग: चीनी मीडिया

Thu, 20 Jul 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 20 Jul 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
chienes media says rising hindu nationalism could be responsible for war between india and china
- फोटो : AFP

चीन के साथ सीमा विवाद की लड़ाई लड़ रहे भारत को चीन की ओर से नया आरोप झेलना पड़ रहा है। चीनी मीडिया का कहना है कि भारत में बढ़ रहे हिंदू राष्ट्रवाद की वजह से पीएम मोदी की चीन के प्रति बनाई गई पॉलिसी को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


चीनी मीडिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर देश में इसी तरह हिंदू राष्ट्रवाद बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब दोनों देश युद्ध की कगार पर खड़े होंगे। चीनी मीडिया ने भारत को आगाह किया है कि वो अपने लिए खतरा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डोकलाम सीमा पर चल रहे भारत चीन विवाद के बीच चीन ने दसों हजार टन हथियारों के साथ अपनी सेना के ट्रकों को तिब्बत सीमा के लिए रवाना किया है। इससे पहले चीन, सीमा पर विवाद बढ़ने के बाद से दो बार सैन्य अभ्यास कर चुका है। रिपोर्ट की माने तो चीन यह सब भारत पर डोकलाम सीमा विवाद को लेकर दबाव बनाने के लिए कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर विवाद के बीच चीन ने तिब्बत रवाना किया हथियारों से लैस सैन्य दस्ता

chienes media says rising hindu nationalism could be responsible for war between india and china
पाकिस्तानी मीडिया द्वारा चलाई जा रही झूठी खबर की तस्वीरें - फोटो : Dunya News TV

चीन सैन्य अभ्यास सिक्किम बॉर्डर के बजाय उत्तरी तिब्बत में कर रहा है। लेकिन वह अपने सभी हथियार बड़ी की आसानी से सीमा पर भेज सकता है। इसके लिए चीन ने काफी बड़ा रेल और रोड नेटवर्क बिछा रखा है। लहासा से लेकर याडोंग तक फैले इस एक्सप्रेस वे के कारण, चीनी सेना 700 किमी का सफर महज 6 से 7 घंटे में तय कर सकती है। 

साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोजेक्टस अगले महीने के अंत तक शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत चीन रोड और रेल के माध्यम से हार्डवेयर लगातार पहुंचाएगा। 

गौरतलब है कि चीन और भारत के बीच तनातनी बीते एक महीने से ज्यादा समय से चल रही है। डोकलाम को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों ही देश अपने अपने रुख पर अड़े हुए हैं। जहां भारत इस समस्या का राजनयिक समाधान निकालने की बात कर रहा है, वहीं चीन लगातार भारत से अपनी सेना वापस बुलाने की बात कर रहा है। 

वहीं मंगलवार को सरकार ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। विदेश सचिव एस जयशंकर ने मीडिया से बातचीन में कहा कि दोनों देश इस मुद्दे का राजनयिक हल निकलने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे कुछ समय पहले ही बीजिंग की ओर से भारत को एक बार और चेतावनी जारी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed