{"_id":"575787064f1c1b761f9c6464","slug":"chaina-will-check-dna-for-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में पासपोर्ट के लिए देना होगा डीएनए का नमूना \t","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में पासपोर्ट के लिए देना होगा डीएनए का नमूना
एजेंसी/बीजिंग
Updated Wed, 08 Jun 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
चीनी सरकार ने पासपोर्ट प्राप्त करने के नए नियम तैयार किए हैं।
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक पासपोर्ट हासिल करना कितना मुश्किल हो सकता है, ये यहां की सीमा से सटे शिंजिंयांग प्रांत के लोगों से पूछिए। मुस्लिम बहुल इस इलाके के लोगों के लिए चीनी सरकार ने पासपोर्ट प्राप्त करने के नए नियम तैयार किए हैं। इनके मुताबिक पासपोर्ट का आवेदन देते समय इन लोगों को अपने डीएनए के नमूने भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक जून से इन लोगों के लिए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के समय डीएनए नमूनों के अलावा फिंगरप्रिंट, आवाज के नमूने और थ्रीडी फोटो भी जमा करना होगा। स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय के मुताबिक जो भी लोग इन जरूरी चीजों को जमा नहीं कर पाएंगे, उनका पासपोर्ट आवेदन रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन
रमजान महीने से पहले प्रभाव में आई इस नीति को यहां के लोगों ने भेदभावपूर्ण करार दिया है। यह इलाका मंगोलिया, रूस और कजाखिस्तान से लगा हुआ है। इन इलाकों में समय-समय पर सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष होता रहता है, जो कई बार खूनी रूप ले लेता है और इसमें हजारों लोगों की मौत होती है।
विज्ञापन