चीन में भारत और अमेरिकी दूतावास के बाहर बम धमाका, संदिग्ध महिला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिकी दूतावास के पास बम धमाका हो गया है। धमाके के बाद इलाके में धुंआ भर गया। यहां बहुत से चीनी नागरिक रोजाना वीजा अप्लाई करने के लिए आते हैं। धमाके के कारणों का भी पता नहीं चला है। यह धमाका रात के एक बजे हुआ है। बहुत से लोगों ने धमाके की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पूर्वोत्तर बीजिंग में स्थित अमेरिकी दूतावास एक सुरक्षित स्थल माना जाता है। इस दूतावास को 2008 में खोला गया था।
बम धमाका भारतीय दूतावास के पास हुआ है। यह बहुत कम तीव्रता वाला विस्फोट था। किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भारतीय दूतावास या उसके किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह दोनों ही दूतावास चाओयांग जिले के पास हैं। जहां एक तरफ चीन और अमेरिका में ट्रेड वॉर चल रही है। वहीं इसके बावजूद अमेरिका चीनी नागरिकों के लिए शिक्षा और यात्रा के लिए सबसे पसंदीदा जगह रही है।
एक महिला को पकड़ा गया है जो खुद पर गैसोलीन छिड़क रही थी। उसने खुद को मारने की कोशिश की थी। इसमें चीनी पुलिस की एक कार को नुकसान पहुंचा है।
Blast near US Embassy in China's Beijing: Media reports pic.twitter.com/Y30dMlbCr0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 26, 2018
#WATCH Visuals from outside the US Embassy in #Beijing soon after the blast. #China pic.twitter.com/fP6mZZpk7m
— ANI (@ANI) July 26, 2018