फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Bomb Blast happened near American Embassy in China Beijing

चीन में भारत और अमेरिकी दूतावास के बाहर बम धमाका, संदिग्ध महिला गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Updated Thu, 26 Jul 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Bomb Blast happened near American Embassy in China Beijing

चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिकी दूतावास के पास बम धमाका हो गया है। धमाके के बाद इलाके में धुंआ भर गया। यहां बहुत से चीनी नागरिक रोजाना वीजा अप्लाई करने के लिए आते हैं। धमाके के कारणों का भी पता नहीं चला है। यह धमाका रात के एक बजे हुआ है। बहुत से लोगों ने धमाके की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पूर्वोत्तर बीजिंग में स्थित अमेरिकी दूतावास एक सुरक्षित स्थल माना जाता है। इस दूतावास को 2008 में खोला गया था।

विज्ञापन


बम धमाका भारतीय दूतावास के पास हुआ है। यह बहुत कम तीव्रता वाला विस्फोट था। किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भारतीय दूतावास या उसके किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह दोनों ही दूतावास चाओयांग जिले के पास हैं। जहां एक तरफ चीन और अमेरिका में ट्रेड वॉर चल रही है। वहीं इसके बावजूद अमेरिका चीनी नागरिकों के लिए शिक्षा और यात्रा के लिए सबसे पसंदीदा जगह रही है। 
विज्ञापन


एक महिला को पकड़ा गया है जो खुद पर गैसोलीन छिड़क रही थी। उसने खुद को मारने की कोशिश की थी। इसमें चीनी पुलिस की एक कार को नुकसान पहुंचा है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed