{"_id":"5bfdeb1dbdec2241791486a5","slug":"blast-in-a-chemical-plant-in-china-22-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाका, 22 लोगों की मौत","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाका, 22 लोगों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तरी चीन की एक केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाके और आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसा बीजिंग से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित शहर झांगजियाकू में हेबेई शेंघुआ केमिकल कंपनी के नजदीक हुआ जिसमें 50 छोटे-बड़े ट्रक भी जल गए। स्थानीय प्रचार विभाग ने अपने वेइबो सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
धमाका देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर हुआ। धमाके के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सरकारी प्रसारक सीजीटीएन ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें ट्रकों और कारों के जले हुए हिस्से सड़क पर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी हादसे की वजह नहीं पता चल पाई है। घटनास्थल पर खोज और बचाव का काम जारी है।
विज्ञापन
Blast kills at least 22 near north China chemical plant, reports AFP quoting official
— ANI (@ANI) November 28, 2018