NSA मीटिंग के बाद ड्रैगन ने दिया सुलह का सिग्नल, चीनी मीडिया बोला- डोकलाम पर कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद के बीच 27 जुलाई को बीजिंग में सुरक्षा सलाहकरा अजीत डोभाल ने चीन के स्टेट काउंसलर यांग जेईची से मुलाकात की। डोकलाम विवाद के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों के टॉप अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर मुलाकात की।
यांज बतौर चीन के स्टेट काउंसलर विदेश मामलों पर काफी पकड़ रखते हैं। उन्हें चीन की ओर से भारत और चीन के मुद्दे पर डोभाल से बात करने के लिए विशेष तौर पर चुना गया है। वहीं चीनी मीडिया इस पूरे मुद्दे पर अलग ही राग अलाप रहा है।
गौरतलब है कि बीजिंग में चल रही ब्रिक्स देशों के सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के स्टेट काउंसलर यांग जेईची से गुरुवार को मुलाकात की। जिसमें उन्होंने मौजूदा सीमा विवाद को कम करने के लिए सभी राजनयिक रास्तों पर विचार करने की बात कही।
'डोकलाम विवाद पर चीन नहीं करेगा कोई समझौता'
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग डोकलाम मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। अखबार में आगे लिखा गया है कि भारत और चीन से मौजूदा विवाद को हल करने का एक ही तरीका है। भारत को सीमा से अपनी सेना वापस बुलानी होगी।
अखबार में समाजशास्त्र के एक विद्यार्थी ने लिखा कि चीन अपनी स्थिति बदलने वाला नहीं है। बेहतर होगा की भारतीय मीडिया और सरकार इस बात पर विचार करना छोड़ दे कि वह दबाव बना कर चीन को समझौता करने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को अजित डोभाल और यांग दोनों ने भारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक यांग ने द्विपक्षीय संबंधों, अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों और बड़ी समस्याओं पर चीन का रुख स्पष्ट किया।