फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Beijing sends conciliatory signals, Chinese media says no compromise on Doklam

NSA मीटिंग के बाद ड्रैगन ने दिया सुलह का सिग्नल, चीनी मीडिया बोला- डोकलाम पर कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं

Fri, 28 Jul 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Beijing sends conciliatory signals, Chinese media says no compromise on Doklam

भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद के बीच 27 जुलाई को बीजिंग में सुरक्षा सलाहकरा अजीत डोभाल ने चीन के स्टेट काउंसलर यांग जेईची से मुलाकात की। डोकलाम विवाद के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों के टॉप अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर मुलाकात की। 

विज्ञापन


यांज बतौर चीन के स्टेट काउंसलर विदेश मामलों पर काफी पकड़ रखते हैं। उन्हें चीन की ओर से भारत और चीन के मुद्दे पर डोभाल से बात करने के लिए विशेष तौर पर चुना गया है। वहीं चीनी मीडिया इस पूरे मुद्दे पर अलग ही राग अलाप रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीजिंग में चल रही ब्रिक्स देशों के सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के स्टेट काउंसलर यांग जेईची से गुरुवार को मुलाकात की। जिसमें उन्होंने मौजूदा सीमा विवाद को कम करने के लिए सभी राजनयिक रास्तों पर विचार करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'डोकलाम विवाद पर चीन नहीं करेगा कोई समझौता'

Beijing sends conciliatory signals, Chinese media says no compromise on Doklam
भारत-चीन

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग डोकलाम मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। अखबार में आगे लिखा गया है कि भारत और चीन से मौजूदा विवाद को हल करने का एक ही तरीका है। भारत को सीमा से अपनी सेना वापस बुलानी होगी। 

अखबार में समाजशास्त्र के एक विद्यार्थी ने लिखा कि चीन अपनी स्थिति बदलने वाला नहीं है। बेहतर होगा की भारतीय मीडिया और सरकार इस बात पर विचार करना छोड़ दे कि वह दबाव बना कर चीन को समझौता करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि गुरुवार को अजित डोभाल और यांग दोनों ने भारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक यांग ने द्विपक्षीय संबंधों, अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों और बड़ी समस्याओं पर चीन का रुख स्पष्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed