फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   before NSA meeting, chinese minister accused india for intrusion in Doklam

NSA बैठक से पहले चीनी विदेश मंत्री ने लगाया आरोप, कहा- डोकलाम में भारत कर रहा कब्जा

Wed, 26 Jul 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
before NSA meeting, chinese minister accused india for intrusion in Doklam

बीजिंग में एनएसए अजीत डोभाल की बैठक से एक दिन पहले चीन ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आरोप लगाया है कि भारत डोकलाम में अवैध रूप से कब्जा कर रहा है। वांग ने कहा क्या सही है और क्या गलत, ये साफ-साफ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि चीनी सैनिक भारत की सीमा ने नहीं घुसे। दूसरे शब्दों में कहें तो भारत ने यह माना है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सीमा में प्रवेश किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन के अखबार ने डोकलाम विवाद के पीछे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार(NSA) अजीत डोभाल को जिम्मेदार ठहराया था। मंगलवार को चीनी अखबार द ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया कि डोकलाम विवाद में अजीत डोभाल की साजिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में ये भी कहा गया था कि डोभाल की बीजिंग यात्रा भारत की इच्छा से विवाद का निपटारा करने का निश्चित मौका नहीं है। बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के लिए एनएसए अजीत डोभाल 27 जुलाई और 28 जुलाई को बीजिंग में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed