{"_id":"594dd67d4f1c1bfc328b4645","slug":"around-100-people-feared-buried-in-china-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 141 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 141 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Over 100 buried in southwest China landslide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक गांव में भूस्खलन आने के बाद लगभग100 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी क्षति की घोषणा नहीं की गई है। चीन की राज्य मीडिया के मुताबिक मौके पर पहुंची फोर्स की ओर से आपातकालीन बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यह पीड़ित परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामला झेंगू गांव का है। यहां भूस्खलन से करीब 46 घरों के प्रभावित होने की खबर मिली है, जिसके बाद मलबे की सफाई के लिए बचाव कार्य जारी है। चीन की राज्य समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा है कि भूस्खलन से नदी के लगभग 2 किमी का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि भूस्खलन चीन के पहाड़ी ग्रामीण भागों में विशेष रूप से भारी बारिश के कारण आते रहते हैं। इसके पहले जनवरी में आए भूस्खलन से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। जब हुबेई प्रांत का एक होटल भूस्खलन से तबाह हो गया था। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर में भूस्खलन व तूफान मेगी ने मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्वी चीन को पस्त कर दिया था। जिससे काफी मात्रा में क्षति हुई थी।
विज्ञापन