फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   anti halal campaign begin against muslims in xinjiang china

चीन के मुसलमानों पर नया प्रतिबंध, अब हलाल उत्पादों का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Fri, 12 Oct 2018 01:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
anti halal campaign begin against muslims in xinjiang china
uyghur muslims china

चीन के शिंजियांग प्रांत में मुसलमानों के खिलाफ सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की सख्ती कोई नई बात नहीं है। चीनी सरकार यहां के मुस्लिमों पर अब तक कई प्रतिबंध लगा चुकी है और अब एक बार फिर सरकार ने इस प्रांत में एक नया प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, इस प्रांत में हलाल के खिलाफ एक अभियान शुरू किया गया है, जिसमें प्रशासन को ये आदेश दिया गया है कि सभी तरह के हलाल उत्पादों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि इससे समुदाय विशेष में धार्मिक कट्टरता बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के जरिए मुसलमानों की जिंदगी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि हलाल उत्पादों के इस्तेमाल में कमी लाने के उद्देश्य से ऐसा प्रतिबंध लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मांसाहारी खाना खाने के लिए मुसलमानों के बीच हलाल पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है। इसे इस्लामिक धार्मिक मान्यता के अनुसार माना जाता है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से हलाल उत्पादों के इस्तेमाल में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिससे धार्मिक कट्टरता बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। 

गौरतलब है कि चीन में बहुत कम संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग है। शिंजियांग प्रांत में जो भी उईगर समुदाय के मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, उनके खिलाफ पहले से ही चीन सरकार कई चीजों को लेकर उनका दायरा सीमित कर चुकी है। 


हाल ही में चीन सरकार ने 16 साल से कम उम्र के मुस्लिम बच्चों को नमाज और इस्लामिक शिक्षा से दूर रहने के लिए कहा था। इसके अलावा सरकार ध्वनि प्रदूषण का तर्क देते हुए सभी 355 मस्जिदों से लाउड स्पीकरों को हटाने के लिए पहले ही आदेश दे चुकी है। मस्जिदों के ऊपर चीन का राष्ट्रीय झंडा लगाने का भी आदेश दिया गया है। वहीं, मुस्लिमों के दाढ़ी रखने पर भी यहां पाबंदी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed