{"_id":"595f3bcd4f1c1baa708b4973","slug":"american-bomber-takes-a-flight-over-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को चेतावनी, अमेरिकी लड़ाकू विमान ने भरी दक्षिण चीन सागर में उड़ान","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन को चेतावनी, अमेरिकी लड़ाकू विमान ने भरी दक्षिण चीन सागर में उड़ान
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को दो अमेरिकी लड़ाकू विमान ने दक्षिण चीन सागर पर उड़ान भरी। शुक्रवार को अमेरिकी एयरफोर्स ने इस बात की जानकारी दी। अमेरिका ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में उड़ान अंतरराष्ट्रीय सीमा और अधिकार को बनाए रखने के लिए भरी गई। इस क्षेत्र पर चीन हमेशा से अपना अधिकार बताता आया है।
विज्ञापन
गुरुवार को उड़ान से पहले दो बी-1बीएस ट्रेंड विमान ने जापानी लड़ाकू विमान के साथ पूर्व चीन सागर में उड़ान भरी। यह पहला मौका था जब दोनों देशों ने एक साथ मिलकर कोई नाइट ड्रील किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिका उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर नाराज है। पिछले हफ्ते उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया था, जो जापान के क्षेत्र में गिरी थी। वहीं उत्तर कोरिया ने कहा था कि यह मिसाइल परिक्षण अमेरिका के लिए तोहफा है।
विज्ञापन
अमेरिका चाहता है कि चीन उत्तर कोरिया पर दबाव बनाएं कि वह अपने मिसाइल पर परमाणु बम के परीक्षण पर रोक लगाए।