फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Ajit Doval Meets Xi Jinping Between India-China border dispute

डोकलाम विवाद के बीच अजीत डोभाल ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात

Fri, 28 Jul 2017 06:51 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 28 Jul 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ajit Doval Meets Xi Jinping Between India-China border dispute
ajeet doval meets Xi jinping

डोकलाम सीमा पर भारत-चीन के बीच चल रहे गतिरोध के बीच शुक्रवार को बीजिंग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान डोभाल ने अन्य देशों से ब्रिक्स समिट में शामिल होने आए शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की है। 

विज्ञापन


हालांकि भारत सरकार ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि सिक्किम के विवाद को लेकर दोनों के बीच क्या चर्चा हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले में चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यांग ने अलग-अलग दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत के वरिष्ठ सुरक्षा प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों और बड़ी समस्याओं पर चीन का रुख साफ किया । 
विज्ञापन


चीन में ब्रिक्स देशों के NSA से बोले अजीत डोभाल, आतंकवाद के खिलाफ मिलकर करें काम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डोभाल ने भी ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों -ब्राजील, रूस, और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ सुरक्षा मुद्दों पर उच्च प्रतिनिधियों की सातवीं ब्रिक्स बैठक बात की। इसके बाद वह शी जिनपिंग से मिले हैं। बताते चलें कि उनकी यह मुलाकात सिक्किम के डोकलाम में चीनी सेना और भारतीय आर्मी के बीच पिछले 42 दिनों से जारी गतिरोध के बीच हुई है। 

अपनी दो दिवसीय ब्रिक्स समिट यात्रा पर चीन पहुंचे अजीत डोभाल ने शुक्रवार को ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई समेत क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर नेतृत्व दिखाने को कहा। उन्होंने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में कहा, 'हमें वैश्विक शांति व स्थिरता पर असर डालने वाले सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए ब्रिक्स फोरम का आयोजन करना चाहिए। उभरते हुए देशों के पांच सदस्यीय समूह को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व दिखाने की जरूरत है।'


चीन के स्टेट काउन्सलर यांग यिची की मेजबानी में हो रही बैठक में अपने भाषण में डोभाल ने कहा कि ब्रिक्स देशों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के कूटनीतिक मुद्दों पर नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए, विशेषतौर से उन क्षेत्रों में जहां उनकी आम राय है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को बीजिंग में डोभाल ने अपने चीनी समकक्ष यांग जेईची से मुलाकात की थी। 

वहीं चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने आज कहा है कि बीजिंग डोकलाम मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। अखबार में आगे लिखा गया है कि भारत और चीन से मौजूदा विवाद को हल करने का एक ही तरीका है। भारत को सीमा से अपनी सेना वापस बुलानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed