फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   after modi jinping meeting both countries are ready to make peace on their respective borders

BRICS से नजदीक आए भारत-चीन, डोकलाम के बाद मिले पीएम-जिनपिंग, जानिए 5 बड़ी बातें

Tue, 05 Sep 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 05 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
after modi jinping meeting both countries are ready to make peace on their respective borders

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के औपचारिक मुलाकात हुई। डोकलाम विवाद के बाद हुई पहली बैठक में दोनों ही देश शांति की अपील करते हुए दिखे और आपसी सहयोग की बात भी हुई। बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पंचशील सिद्धांत पर चलने की बात भी कही। वहीं बैठक के बाद विदेश सचिव एस जयशंकर ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया को विस्तार से बताया कि दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच किस किस मुद्दे पर बातचीत हुई।

विज्ञापन


1. विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देश जानते हैं कि पिछले कुछ महीनों में क्या हुआ, लेकिन उन मुद्दों को पीछे छोड़ दिया गया है और आगे ऐसा न हो इसकी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

 
पढ़ें: पीएम मोदी से बोले जिनपिंग- दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं हम, साथ मिलकर करेंगे काम

2. इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे दोनों देशों में तनाव का माहौल बने।
 
3. सबसे महत्वपूर्ण दोनों देशों ने शांति की अपील की और इसे बॉर्डर पर भी अपनाया जाएगा।
 
4. आतंकवाद का मुद्दा सभी देशों के बीच ब्रिक्स बैठक में उठा, लेकिन चीन से इस पर कोई बातचीत नहीं हुई।
5. पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि चीन से सकारात्मक बातचीत हुई है। साथ ही सबसे अहम बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए भी सहमति बनी है। ‌विदेश सचिव ने बताया कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बड़े खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई और कई मुद्दों पर सकारात्मक राय बनी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed