{"_id":"5a0c8c024f1c1bd1538bd505","slug":"after-donald-trump-s-visit-china-sending-special-envoy-to-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष दूत को उत्तर कोरिया भेजेगा चीन, परमाणु धमकियों के खिलाफ समर्थन जुटाने का प्रयास ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
विशेष दूत को उत्तर कोरिया भेजेगा चीन, परमाणु धमकियों के खिलाफ समर्थन जुटाने का प्रयास
एजेंसी/बीजिंग
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि वह अपने विशेष दूत को उत्तर कोरिया भेजेगा। चीन ने यह कदम हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्योंगयांग की ओर से मिलने वाली परमाणु धमकियों के खिलाफ समर्थन जुटाने का प्रयास के तहत उठाया है।
विज्ञापन
पढ़ें- चीन ने ईसाइयों से कहा, जीसस नहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग बचाएंगे आपको
विज्ञापन
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विशेष दूत सोंग ताओ शुक्रवार को उत्तर कोरिया जाकर वहां चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पिछले महीने हुई कांग्रेस के बारे में चर्चा करेंगे। यह घोषणा ट्रंप के पांच दिवसीय एशिया दौरे के समापन के एक दिन बाद की गई है। ट्रंप प्रशासन मानता है कि उत्तर कोरिया को चीन से मिलने वाला आर्थिक फायदा प्योंगयांग के परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रमों पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें- चीन के लिए असंभव है 2020 तक देश की गरीबी खत्म करना