फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   After Doklam issue, PM Narendra Modi and Xi Jinping meets in BRICS Summit

पीएम मोदी से बोले जिनपिंग- हम अच्छे पड़ोसी, पंचशील के पांच सिद्धांतों पर बढ़ेंगे आगे

Tue, 05 Sep 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Tue, 05 Sep 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
After Doklam issue, PM Narendra Modi and Xi Jinping meets in BRICS Summit
modi - फोटो : PIB

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तीसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत हुई। डोकलाम विवाद के बाद मोदी-जिनपिंग की यह पहली मुलाकात थी, जिसे काफी अहम माना जा रहा था। बता दें कि डोकलाम विवाद के बाद पीएम और जिनपिंग की ये पहली औपचारिक मुलाकात हुई।

विज्ञापन

 

खास बात ये थी कि इस मुलाकात को लेकर दोनों ही पक्ष काफी उत्साहित दिखे। इसका नजारा उस समय भी दिखा जब बातचीत से पहले भारतीय प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति एक दूसरे से मुखातिब हुए तो काफी गर्मजोशी से एक दूसरे से हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों ही नेताओं ने मुस्कुराहट के साथ एक दूसरे से बातचीत की।

विज्ञापन

 


 


मुलाकात के बाद राष्ट्रपति जिनपिंंग ने आपसी सहयोग का संदेश देते हुए कहा कि हम पड़ोसी हैं और दोनों ही देश बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, जो तेजी से उभर रही हैं।

जिनपिंग ने द्विपक्षीय बातचीत में ये भी कहा कि वो भारत के साथ मिलकर पंचशील समझौते के पांच सिद्धांतों पर काम करने को तैयार है। इससे पहले पीएम मोदी ने जिनपिंग को ब्रिक्स समिट के सफल आयोजन की बधाई दी है और जिनपिंग से कहा कि बैठक से ब्रिक्स देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं। 
   
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के नेताओं के बीच यह मुलाकात डोकलाम विवाद को पूरी तरह से खत्म करने के नजरिए से भी काफी अहम मानी जा रही थी। बता दें कि नौवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चीन के शियामेन शहर में रविवार से चल रहा है।


इस मुलाकात से ठीक पहले पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद को खत्म करना है तो सभी देशों को मिलकर ये करना होगा। वहीं पीएम ने आपदा प्रबंधन, साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर भी फोकस किया।

पढ़ें:- BRICS घोषणा पत्र में जैश-ए-मोहम्मद का नाम, मसूद पर बैन के सवाल पर चीन ने साधी चुप्पी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेज विकास को प्रोत्साहन देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच एक मजबूत भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इस संगठन ने सहयोग के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया है और अनिश्चितता की ओर जाती दुनिया में स्थिरता के लिए योगदान दिया है।

चीन के शियामेन शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि व्यापार और अर्थव्यवस्था ब्रिक्स से जुड़े पांचों देश - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच सहयोग की नींव है।

पढ़ें:- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में काम आया भारत का आतंकवाद और सुरक्षा पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
ब्रिक्स सम्मेलन के पहले दो दिनों में भारत ने ना केवल अपनी मजबूत दावेदारी पेश की बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कूटनीतिक जीत भी हासिल की। आपको बता दें कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में पहली बार पाकिस्तान के आतंकी समूहों का नाम शामिल किया जाना भारतीय कूटनीति खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहुत बड़ी जीत है। पीएम इससे पहले जी-20 से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक के हर मंच से आतंकवाद को लेकर दुनिया के दोहरे मापदंड पर हमला बोल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed