फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   After defense ministry, foreign minister of China says India should learn lessons from Doklam

डोकलाम: नहीं गई ड्रैगन की हेकड़ी, चीनी मंत्री ने दी भारत को नसीहत

Wed, 30 Aug 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Wed, 30 Aug 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
After defense ministry, foreign minister of China says India should learn lessons from Doklam
china border

डोकलाम सीमा विवाद पर आखिरकार भारत के आगे चीन को मुंह की खानी पड़ी है। बावजूद इसके चीन की हेकड़ी जस की तस बनी हुई है। चीन के रक्षा मंत्रालय के बाद अब वहां के विदेश मंत्रालय ने डोकलाम को लेकर भारत को नसीहत दी है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि 70 दिनों तक चले डोकलाम विवाद से भारत को सबक सीखना चाहिए।

विज्ञापन


डोकलाम विवाद से सबक लेगा भारत
डोकलाम विवाद पर दोनों देशों के बीच समझौता होने के दो दिन बाद ही चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि हमें बिल्कुल यकीन है कि भारत इस घटना से सबक लेगा और फिर से इस तरह की स्थिति पैदा होने से रोकेगा। हम उम्मीद करते हैं कि भारत और चीन हाथ में हाथ लेकर एशिया को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। इससे पहले चीनी रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि डोकलाम गतिरोध पर भारत को सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें:- चीन की गीदड़भभकी, 'डोकलाम गतिरोध पर भारत सीखे सबक'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच करीब ढाई महीने से तनाव का कारण बना डोकलाम विवाद आखिरकार सुलझता नजर आ रहा है। जबरदस्त कूटनीतिक तनातनी के बाद दोनों देश सिक्किम सेक्टर के विवादित डोकलाम क्षेत्र से अपनी-अपनी सेनाओं को एक साथ हटाने पर सहमत हो गए हैं।


चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
यह सहमति ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने अगले हफ्ते चीन जाने वाले हैं। इसे चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल भारत जहां लगातार विवादित क्षेत्र से सेना हटाने के बाद कूटनीतिक बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने पर जोर दे रहा था, वहीं चीन की ओर से भारत को लगातार युद्ध की धमकियां मिल रही थी।

पढ़ें:- डोकलाम के बहाने भारत ने चीन के साथ-साथ पड़ोसी मुल्कों को भी कराया ताकत का एहसास

हालांकि चीन ने डोकलाम विवाद का हल निकलने की आधिकारिक पुष्टि तो की, लेकिन भारत के दावों के उलट कहा कि चीन नहीं बल्कि भारत विवादित क्षेत्र से अपनी सेना हटा रहा है। चीन ने विवादित क्षेत्र में पेट्रोलिंग जारी रखने की भी घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed