{"_id":"5829f2684f1c1b55368fe2fe","slug":"after-56-years-200-films-and-innumerable-injuries-jackie-chan-wins-an-oscar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"56 साल फिल्मों में हड्डियां तुड़वाने के बाद जैकी चैन को ऑस्कर","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
56 साल फिल्मों में हड्डियां तुड़वाने के बाद जैकी चैन को ऑस्कर
एजेंसी/लॉस एंजिल्स
Updated Tue, 15 Nov 2016 06:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक 200 से अधिक हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में हैरतअंगेज कारनामे कर चुके 62 वर्षीय जैकी चैन को ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए 56 साल का इंतजार करना पड़ा। अपने इतने वर्षों के कैरियर के बाद चैन को शनिवार की रात लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड और हाईलैंड सेंटर में आयोजित आठवें सालाना गवर्नर्स पुरस्कार ऑस्कर से सम्मानित किया गया।
ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, चैन को यह पुरस्कार टॉम हैंक्स, मिशेल योह और क्रिस टकर ने प्रदान किया। इस मौके पर हैंक्स ने जैकी चैन की तुलना जॉन वाइन और वस्टर किटोन से की। जैकी चैन ने पुरस्कार प्राप्त करने को सपना साकार होने जैसा बताया। अपनी यादों का साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं अपने माता-पिता के साथ ही हर साल ऑस्कर पुरस्कार समारोह देखकर बड़ा हुआ हूं। मेरे पिता अक्सर कहा करते थे बेटे, तुम दुनिया के कई फिल्म पुरस्कार जीत चुके हो, यह पुरस्कार कब जीतोगे? तब मैं अपने पिता की ओर देखकर हंसते हुए सिर्फ यही कहता था, पापा, मैं सिर्फ कॉमेडी एक्शन फिल्में ही करता हूं।’
चैन ने 23 साल पहले अभिनेता सिल्वेस्टर स्टालेन को मिले ऑस्कर पुरस्कार का भी अनुभव साझा किया जब वह स्टालेन से मिलने गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनके खिताब को स्पर्श किया था, चूमा था और सूंघा भी था। मैं समझता हूं कि उस पर अब भी मेरी ही अंगुलियों के निशान हैं। तब मैंने खुद से कहा था कि मैं वाकई यह जीतूंगा। आखिरकार एकेडमी के अध्यक्ष चेरिल बून इसाक्स ने जब इसके लिए मुझे आमंत्रित किया तो मैंने पूछा क्या आप श्योर हैं?’ चैन ने अपने प्रशंसकों का भी आभार जताया और उनसे वादा किया कि वह काम करते रहेंगे और फिल्में बनाते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘फिल्म उद्योग में मैंने 56 साल काम किया है। कई हड्डियां तोड़ी हैं, तब जाकर यह खिताब मेरा हो पाया है। मैं अद्भुत शहर हांगकांग का आभार व्यक्त करता हूं जो मेरा होमटाउन रहा है और जहां मैं बचपन से रह रहा हूं, जिसने मुझे बनाया है।

जैकी चैन के बारे में
जैकी चैन
अभिनेता, ऐक्शन कोरियोग्राफर, फिल्म निर्माता, मार्शल आर्टिस्ट, हास्य अभिनेता
जन्म : 7 अप्रैल 1954 को हांगकांग में
माता-पिता : चार्ल्स और ली-ली चैन
विवाह : 1982 में, लिन फेंग-जियाओ नामक ताइवानी अभिनेत्री से
फिल्मी करियर
- 1962 में आठ साल की उम्र में पहली बार बिग एंड लिटिल वोंग टिन बार नामक फिल्म में अभिनय किया
- 1971 में फिल्म उद्योग में अपने वयस्क कॅरियर की शुरुआत की।
- फिल्म जगत में 56 साल से अधिक समय से जुड़े हैं।
- 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
स्टंट से नाता
- अपने अधिकांश स्टंट खुद करते हैं जिसका निर्देशन जैकी चैन स्टंट टीम द्वारा किया जाता है।
- स्टंट करने के प्रयास में चैन कई बार घायल भी हुए हैं।
- अलग-अलग स्टंट के दौरान हुए हादसे में चैन की खोपड़ी, अंगुलियां, पंजे, नाक, दोनों गालों की हड्डियां, कूल्हे, गर्दन, टखने, पसलियां आदि टूट चुकी हैं।