फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   A man living in a girl, men's clothes not worn for 20 years

लड़की बनकर रह रहा आदमी, 20 साल से नहीं पहने पुरूषों के कपड़े

Tue, 18 Jul 2017 10:24 AM IST
BBC
BBC Updated Tue, 18 Jul 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
 A man living in a girl, men's clothes not worn for 20 years
लड़की बनकर रह रहा आदमी - फोटो : BBC

चीन में एक 50 वर्षीय आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह आदमी पिछले 20 सालों से महिला के रूप में रह रहा है। इस आदमी का कहना है कि बहन की मौत के बाद उसने यह रूप रखा। अपनी मां की बिगड़ती मानसिक हालत को सुधारने के लिए उसने यह कदम उठाया। पियर वीडियो नाम की कंपनी के इस वीडियो को वीबो पर 42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इसे कई दूसरे न्यूज पोर्टल पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गुआंगशी क्षेत्र के गुइलिन इलाके में रहने वाला यह व्यक्ति अपनी बूढ़ी मां के सामने चीनी महिलाओं की पारंपरिक ड्रेस पहने हुए है।

विज्ञापन


सोशल नेटवर्क साइट वीबो पर हजारों की संख्या में लोग इस वीडियो को #HePosedAsHisDeadSisterFor20Years# हैशटेग के साथ शेयर कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है, 'एक आदमी जो अपनी मां की खुशी के लिए 20 साल से लड़की बनकर रहा है, हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए'। एक अन्य कमेंट में कहा गया है कि 'यह आदमी महिला के रूप में सुंदर दिख रहा है'। दूसरी तरफ कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि कहीं यह आदमी अपनी लैंगिकता को छिपाने के लिए मां के दुख का सहारा तो नहीं ले रहा।
विज्ञापन


पियर वीडियो से बात करते हुए इस व्यक्ति ने बताया कि 20 साल पहले जब उसकी बहन की मौत हुई तो मां की खराब होती मानसिक हालत को देखते हुए अपनी बहन के कपड़े पहन कर मां के सामने आने का फैसला लिया। उसे बहन के कपड़ों में देखकर उसकी मां को लगा कि उनकी बेटी लौट आई है। मां के चेहरे पर दोबारा खुशी देखने के बाद उसने हमेशा महिला के रूप में रहने का ही फैसला कर लिया। वह बताते हैं कि उसके बाद उन्होंने कभी पुरूषों के कपड़े पहने ही नहीं। लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed