फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   A company Force to Drink urine in china

चीन: काम पूरा न होने पर कर्मचारियों को पिलाया पेशाब और खिलाए कॉकरोच

Fri, 09 Nov 2018 06:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
A company Force to Drink urine in china
toilet
चीन में लोगों के साथ अमानवीय बर्ताव की बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की एक होम रिनोवेशन कंपनी ने काम पूरा नहीं होने पर अपने कर्मचारियों को पेशाब पीने और कॉक्रोच खाने के लिए मजबूर किया। कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा तक गया।
विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया ने चीन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और तस्वीर के हवाले से बताया है कि दूसरे कई कर्मचारियों के सिर मुंडवाए गए। उन्हें टॉयलट बाउल से पानी पीने को मजबूर किया गया और सैलरी भी नहीं दी गई। सजा के तौर पर ये अमानवीय बर्ताव दूसरे स्टाफ के सामने सार्वजनिक तौर पर किया गया।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गाइजो में स्थित कंपनी की नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारियों ने इन घटनाओं की जानकारी दी है। गलती से फॉर्मल कपड़े या जूता पहने बिना ऑफिस आने वालों पर 50 युआन (7.20 डॉलर) फाइन भी लगाया गया। इन सजाओं के बाद भी अधिकतर स्टाफ ने नौकरी नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक कंपनी के 3 मैनेजरों को इस अमानवीय बर्ताव के लिए 5-10 दिनों की जेल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed