फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   9th defence and security talk between India and China

भारत-चीन के बीच हुई वार्षिक रक्षा एवं सुरक्षा वार्ता, सैन्य आदान-प्रदान को हुए राजी

Thu, 15 Nov 2018 03:09 PM IST
बीजिंग, भाषा
बीजिंग, भाषा Updated Thu, 15 Nov 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
9th defence and security talk between India and China
भारत और चीन के शीर्ष अधिकारियों ने नौंवी वार्षिक रक्षा एवं सुरक्षा वार्ता की - फोटो : PTI

दोकलम विवाद के करीब एक साल बाद भारत और चीन के शीर्ष अधिकारियों ने नौंवी वार्षिक रक्षा एवं सुरक्षा वार्ता की। इस दौरान दोनों देश आपसी सैन्य आदान-प्रदान और संवाग को बढ़ाने के लिए राजी हुए हैं।

विज्ञापन


भारत-चीन के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के बीच ये बातचीच 13 नवंबर को हुई थी। भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव संजय मित्रा ने जबकि चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय सैन्य आयोग विभाग के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने किया।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच रक्षा आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, दोनों देशों की सेनाओं के बीच विभिन्न स्तरों पर संवाद को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के बाद मित्रा ने बुधवार को चीन के स्टेट काउंसलर और रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे से मुलाकात की। मित्रा के साथ रक्षा मंत्रालय, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

दोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिनों तक चले गतिरोध के कारण पिछले वर्ष यह वार्षिक वार्ता नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed