{"_id":"5a774d084f1c1b84268b8780","slug":"81-year-old-chinese-woman-completed-her-dream-by-doing-a-bachelor-diploma","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 साल की चीनी महिला ने स्नातक डिप्लोमा कर किया अपना सपना पूरा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
81 साल की चीनी महिला ने स्नातक डिप्लोमा कर किया अपना सपना पूरा
एजेंसी, अमर उजाला, बीजिंग
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
चीन के तिआनजिन विश्वविद्यालय से 81 वर्षीय एक महिला ने स्नातक डिप्लोमा कर अपने दशकों पुराने सपने को पूरा किया है। स्नातक समरोह के दौरान सुई मिनसियु को रविवार को स्नातक डिप्लोमा का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सुई ने कहा कि मुझे यह अवसर देने के लिए मैं तिआनजिन विश्वविद्यालय का शुक्रिया अदा करती हूं। वास्तविकता यह है कि मैं इसे शुरुआती दिनों में पूरा नहीं कर पाई थी। लेकिन आज मेरा सपना सच हुआ। मुझे लगता है कि जीवन का अर्थ लगातार अपने आप को चुनौती देना और अपने आप में सुधार करते रहना है।
विज्ञापन
सुई मार्च 2014 को तिआनजिन विश्वविद्यालय में आधुनिक दूर शिक्षा के तहत ई-कॉमर्स में स्नातक के पाठ्यक्रम में पंजीकृत हुई थीं। तब वह 77 वर्ष की थी। वह अपनी कक्षा में सबसे उम्रदराज छात्रा थी।
विज्ञापन