फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   2 million children were less born in 2018 compared to 2017

चीन : 2017 के मुकाबले 2018 में 20 लाख बच्चे कम पैदा हुए

Tue, 22 Jan 2019 03:22 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 22 Jan 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
2 million children were less born in 2018 compared to 2017

चीन में दो बच्चा नीति लागू होने के बावजूद जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट का दौर थम नहीं रहा। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2018 में चीन में 1.53 करोड़ बच्चों का जन्म हुआ। 2017 के मुकाबले इसमें 20 लाख की कमी आई। इतना ही नहीं 2018 में जन्म दर प्रति लाख पर 1,094 रही। 

विज्ञापन


जबकि 2017 में दर प्रति लाख पर 1,243 थी।  2016 में एक बच्चा नीति को खत्म कर दो बच्चा नीति अपनाने वाले देश में बच्चा पैदा करने की उम्र की महिलाओं की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। चीन की आबादी 139.5 करोड़ पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


चिंता यह...

चीन में 24.9 करोड़ लोगों की उम्र 60 पार कर चुकी है। यह कुल आबादी के 17.9 फीसदी जनसंख्या है। हर साल इसमें करीब 53 लाख लोग जुड़ रहे हैं। जन्म दर में गिरावट जारी रही तो बुजुर्गों का अनुपात बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed