{"_id":"59db07544f1c1b59678b4d0b","slug":"13-4-million-corrupt-officers-get-punishment-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में भ्रष्टाचारियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 13.4 लाख अधिकारियों को मिली सजा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में भ्रष्टाचारियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 13.4 लाख अधिकारियों को मिली सजा
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
xi jinping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत 13.4 लाख अधिकारियों को दंडित किया गया है। इससे उन्हें अपनी शक्तियों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने में मदद मिली।सीपीसी नेशनल कांग्रेस से पहले इसके शीर्ष अनुशासनात्मक अधिकारी ने कहा कि 2012 सम्मेलन में शी को पार्टी प्रमुख चुने जाने के बाद से जमीनी स्तर पर पार्टी के 13.4 लाख अधिकारियों को दंडित किया चुका है।
विज्ञापन
पढ़ें: बॉर्डर पर रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को बताया 'नमस्ते' का मतलब, देखिए वीडियो
विज्ञापन
उसके बाद वह राष्ट्रपति और सेना के प्रमुख बने। पार्टी के संस्थापक माओ जेडोंग के बाद से वह सीपीसी के सबसे शक्तिशाली नेता बनकर उभरे हैं। सीपीसी अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पार्टी की छवि में सुधार हुआ और शी एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के आधिकारिक इकाई ने 13000 सैन्य अधिकारियों को भी दंडित किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: सीनाजोरी पर उतरा चीन, बोला- डोकलाम में सेना की तैनाती सुरक्षा से जुड़ा मसला
इनमें जनरल गुओ बॉक्सिंआंग और जनरल शु चिहोउ भी शामिल हैं। चिहोउ केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 75 वर्षीय गुओ को पिछले साल जुलाई में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई जबकि 72 वर्षीय चिहोउ का भ्रष्टाचार विरोधी जांच के दौरान हिरासत में 2015 में कैंसर की वजह से निधन हो गया।