Pelosi Taiwan Visit: पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़का चीन, इन वस्तुओं के आयात-निर्यात पर पाबंदियां
पेलोसी चीन की तमाम धमकियों को दरकिनार कर मंगलवार रात ताइवान पहुंच गई हैं। इसके विरोध में चीन ने जहां अपने लड़ाकू विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में भेजे वहीं, युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया। हालांकि, अमेरिका और नैंसी पेलोसी पर इनका कोई असर नहीं हुआ।
विस्तार
अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से चिढ़े चीन ने जहां ताइवान में अपने लड़ाकू विमान उड़ाकर शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं आज से नेचुरल सैंड (natural sand) के निर्यात और कई अन्य वस्तुओं के आयात-निर्यात पर पाबंदी लगा दी। नेचुरल सैंड यानी सिलिका सेमीकंडक्टर बनाने के काम आती है। ताइवान को सेमीकंडक्टर उत्पादन में महारथ हासिल है।
ताइवान को नेचुरल सैंड (बालू रेत) का निर्यात रोकने का फैसला चीन के वाणिज्य मंत्रालय सीटीजीएन ने किया। चीन द्वारा ताइवान पर कई अन्य व्यापार पाबंदियां भी लगाए जाने की खबर है। इससे अमेरिका और ताइवान का चीन के साथ तनाव और बढ़ सकता है। कराची में चीन के महावाणिज्यदूत लिबिजियन ने बताया कि बुधवार से ताइवान क्षेत्र से खट्टे फलों, ठंडे सफेद बालों की पूंछ और फ्रोजन हॉर्स मैकेरल आदि के आयात को रोक दिया गया है। चीन के सीमा शुल्क सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। का कहना है।
ताइवान दुनिया का अग्रणी सेमीकंडक्टर चिप निर्माता
उल्लेखनीय है कि ताइवान दुनिया का अग्रणी सेमीकंडक्टर चिप निर्माता है। ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन (TSMC) का सेमीकंडक्टर उत्पादन में 56 फीसदी हिस्सेदारी है। दरअसल, सेमीकंडक्टर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक व अन्य उपकरण और वाहनों आदि में बिजली के प्रवाह को रोकने का काम करते हैं। इन्हें अर्द्धचालक भी कहा जाता है। ये पावर डिस्प्ले और डेटा ट्रांसफर जैसे कई प्रकार के कार्य करती हैं। इनका कारों व अन्य वाहनों के अलावा फ्रीज, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है।
बता दें, पेलोसी मंगलवार रात चीन की तमाम धमकियों को दरकिनार कर ताइवान पहुंच गई हैं। इसके विरोध में चीन ने जहां अपने लड़ाकू विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में भेजे वहीं, युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया। हालांकि, अमेरिका और नैंसी पेलोसी पर इनका कोई असर नहीं हुआ।
Chinese mainland will halt natural sand exports to Taiwan region from Wednesday, reports China's CGTN quoting Ministry of Commerce
— ANI (@ANI) August 3, 2022
पेलोसी ने बताया, इसलिए आई हूं यहां
अमेरिकी स्पीकर पेलोसी ने ताइवानी मीडिया से चर्चा में कहा, 'मैं यहां ताइवानी जनता की बात सुनने और यह सीखने के लिए आई हूं कि हम एक साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। हम ताइवान को कोविड से सफलतापूर्वक निपटने के लिए बधाई देती हैं। यह स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और शासन का मुद्दा भी है।' पेलोसी ने यह भी कहा कि ताइवान सरकार से बातचीत में जलवायु संकट से पृथ्वी को बचाने के लिए मिलकर काम करने पर बात करेंगे। हमारी यात्रा मानवाधिकारों, अनुचित व्यापार परंपराओं और सुरक्षा मुद्दों के बारे में है।
21 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान में उड़ान भरी
नैंसी पेलोसी (Nancy Pelos) के मंगलवार को ताइपे में उतरने के तुरंत बाद, 21 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (Taiwan Air Defence Identification Zone) के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में उड़ान भरी। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (Ministry of National Defense) ने इसकी पुष्टि की है। दौरे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच जबरदस्त तनाव है। चीन ने उनकी यात्रा को देखते हुए लक्षित सैन्य अभियान चलाने की योजना बना रहा है। चीन ने गंभीर एतराज जताते हुए कहा कि 1.4 अरब चीनी नागरिकों से शत्रुता मोल लेने का अंजाम अच्छा नहीं होगा।
रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, "21 पीएलए विमान (आठ पीएलए जे-11, 10 जे-16, केजे-500 एईडब्ल्यू एंड सी, वाई-9 ईडब्ल्यू और वाई-8 ईएलआईएनटी) ने दो अगस्त, 2022 को ताइवान के दक्षिण-पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।" ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के सैन्य विमानों के जवाब में, ताइवान ने हवाई गश्ती अभियान शुरू किया है। रेडियो चेतावनी भेजी गई है और चीनी सैन्य विमानों को ट्रैक करने के लिए रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया गया है।
नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के खतरे का सामना करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के रूप में देखा जा रहा है। पेलोसी के विमान के ताइपे में उतरने के कुछ मिनट बाद ही चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने घोषणा की कि वह ताइवान के आसपास के जलक्षेत्र में छह लाइव-फायर सैन्य अभ्यास करेगी, जो गुरुवार से रविवार तक होने वाली है। उधर, अमेरिका ने अपनी नीति में किसी भी तरह के बदलाव का संकेत नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें:- Nancy Pelosi In Taiwan : नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से पहले अमेरिकी युद्धपोत तैनात, चीन की धमकी से बढ़ा तनाव