फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China warns Taliban: don't make Afghanistan a terrorist haven again, do peaceful rule

चीन ने तालिबान को चेताया: अफगानिस्तान को फिर से आतंकी पनाहगाह न बनाए, करे शांतिपूर्ण शासन 

Wed, 18 Aug 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Aug 2021 01:45 AM IST
सार

  • सुरक्षा परिषद में चीन के उपस्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने तालिबान को चेतावनी देते हुए कहा कि आप शांतिपूर्ण शासन करें लेकिन अफगानिस्तान को आतंकी गुटों की पनाहगाह न बनने दें। अफगानिस्तान को आतंकियों का अड्डा नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन
China warns Taliban: don't make Afghanistan a terrorist haven again, do peaceful rule
Geng Shuang - फोटो : PTI

विस्तार

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में एक समावेशी इस्लामी सरकार बनाने और शांति स्थापित करने के वादे के कुछ घंटे बाद, चीन ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान को आतंकियों का अड्डा नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद में चीन के उपस्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने तालिबान से कहा कि आप शांतिपूर्ण शासन करें लेकिन अफगानिस्तान को आतंकी गुटों की पनाहगाह न बनने दें। 
विज्ञापन


भारत की अध्यक्षता में यूएनएससी की बैठक में चीन ने कहा, शांतिपूर्ण शासन करे तालिबान
शुआंग की यह टिप्पणी अफगानिस्तान की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक के दौरान सामने आई। गेंग ने भारत की अध्यक्षता में हुई अफगानिस्तान की स्थिति पर यूएनएससी की एक आपात बैठक में कहा कि अफगानिस्तान में किसी भी भविष्य के राजनीतिक समाधान के लिए यह नीचे की रेखा है जिसे दृढ़ता से रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि तालिबान अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरी ईमानदारी से निभाएगा और आतंकी गुटों से पूरी तरह से निजात पा लेगा। उन्होंने आईएस, अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों को रोकने के लिए दृढ़ कार्रवाई की अपील की।

शुआंग ने ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट को लेकर चेताया कि अल-कायदा का यह सहयोगी आतंकी संगठन दोबारा सक्रिय हो सकता है, इसलिए इस पर विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। 


बाइडन ने किया अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के फैसले का बचाव, तालिबान को चेतावनी
राष्ट्रपति जो बाइडन ने माना कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा अनुमान से ज्यादा तेज हुआ लेकिन जोर दिया कि वे युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के अपने फैसले से पूरी तरह साथ हैं। उन्होंने तालिबान को चेताया कि यदि उसने अमेरिकी कर्मियों पर हमला किया या अफगानिस्तान में उनके अभियानों को बाधित किया तो अमेरिका उसके खिलाफ त्वरित और उग्र कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed