{"_id":"5efa4fee8ebc3e431a3b24c6","slug":"china-us-latest-update-china-imposed-visa-ban-on-american-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाए चीन ने भी अमेरिका के नागरिकों पर लगाया वीजा प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बौखलाए चीन ने भी अमेरिका के नागरिकों पर लगाया वीजा प्रतिबंध
Tue, 30 Jun 2020 02:02 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग मसले पर अमेरिका के प्रतिबंध से बौखलाए चीन ने भी अमेरिका से आने वाले लोगों पर वीजा पाबंदी लगाने का एलान किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चीन ने अमेरिका के कर्मचारियों के वीजा पर रोक लगाने का फैसला किया है। अमेरिका ने बीते शुक्रवार को चीन कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अमेरिका द्वारा हांगकांग मुद्दे पर किए गए गलत बर्ताव के जवाब में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस तरह के प्रतिबंध लगाकर हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचके एसएआर) में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए चीन के कानून को बाधित करने का प्रयास कर रहा है लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चीन ने इसके जवाब में हांगकांग मुद्दे पर उदासीन रवैया अपनाने वाले अमेरिकी व्यक्तियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने इससे पहले शुक्रवार को कहा था कि नए वीजा प्रतिबंध चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों पर लागू होंगे। उन्होंने इन लोगों को हांगकांग में स्वायत्तता खत्म करने के लिए जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन