फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China upset by PM Modi visit to Arunachal Pradesh; Statement given on border dispute

LAC Row: हरकतों से बाज नहीं आ रहा पड़ोसी, PM मोदी के अरुणाचल दौरे से बौखलाया; सीमा विवाद पर चीन ने कही यह बात

Mon, 11 Mar 2024 04:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

पीएम मोदी ने बीते शनिवार को अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इनमें सबसे खास सामरिक रूप से महत्वपूर्ण, बहुप्रतीक्षित और दुनिया के सबसे ऊंचाई (13000 फीट) पर बनी सबसे लंबी सुरंग (सेला पास) थी। इस सुरंग का रणनीतिक रुप से काफी महत्व है।

विज्ञापन
China upset by PM Modi visit to Arunachal Pradesh; Statement given on border dispute
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने पूर्वोत्तर दौरे के दौरान अरुणाचल प्रदेश का भी दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इनमें सबसे खास सामरिक रूप से महत्वपूर्ण, बहुप्रतीक्षित और दुनिया के सबसे ऊंचाई (13000 फीट) पर बनी सबसे लंबी सुरंग (सेला पास) थी। उनके इस दौरे के बाद चीन बौखला गया है। चीन ने उनके इस दौरे को लेकर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपने अधिकार का दावा करते हुए कहा कि भारत के इस कदम से सीमा विवाद और जटिल ही होंगे। ये कोई पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का दावा किया है। वह पहले भी अरुणाचल में भारत के नेताओं के दौरे का विरोध करता रहा है। हालांकि भारत ने हमेशा उसके इन दावों को खारिज किया है।

विज्ञापन


पीएम के अरुणाचल दौरे पर चीन की आपत्ति
सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को हुई अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जंगनान (अरुणाचल प्रदेश) क्षेत्र चीनी क्षेत्र है। चीन ने भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी और वह इसका दृढ़ता से विरोध करता है। उन्होंने कहा कि चीन-भारत सीमा प्रश्न अभी तक हल नहीं हुआ है। भारत को चीन के जंगनान क्षेत्र को मनमाने ढंग से विकसित करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रवक्ता वांग वेनबिन ने आगे कहा कि भारत के इस तरह के कदमों से केवल सीमाई विवाद और जटिल होगा। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा के पूर्वी हिस्से में भारतीय नेता की यात्रा से ड्रैगन असंतुष्ट है और इसका विरोध करता है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया था शनिवार को दौरा
पीएम मोदी ने बीते शनिवार को अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इनमें सबसे खास सामरिक रूप से महत्वपूर्ण, बहुप्रतीक्षित और दुनिया के सबसे ऊंचाई (13000 फीट) पर बनी सबसे लंबी सुरंग (सेला पास) थी। इस सुरंग का रणनीतिक रुप से काफी महत्व है। यह रणनीतिक रूप से स्थित तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और सीमावर्ती क्षेत्र में सैनिकों की बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करेगी। असम के तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले से जोड़ने वाली सड़क पर बनी 825 करोड़ रुपये की सुरंग को इतनी ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी द्वि-लेन सड़क सुरंग माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल पर अपना दावा करता है ड्रैगन
भारत-चीन के बीच जिन क्षेत्रों को लेकर विवाद है, उनमें अरुणाचल प्रदेश भी है। चीन का दावा है कि भारत जिस इलाके को अरुणाचल प्रदेश बताता है वो दक्षिण तिब्बत है। और इस पर उसका अधिकार है। बीजिंग ने इस क्षेत्र का नाम भी जांगनान रखा है। 1962 में यहां हमला कर उसने अरुणाचल के एक हिस्से पर कब्जा जमा लिया था। साल 2021 में उसने अरुणाचल की सीमा से लगे 15 स्थानों के नाम बदल दिए थे। 


भारत का है ऐसा रुख
चीन पहले भी इस तरह के दावे करता रहा है। हालांकि भारत ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के क्षेत्रीय दावों को बार-बार खारिज किया है। भारत हमेशा से कहता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। भारत ने चीन द्वारा इस इलाके का नामकरण करने के ड्रैगन के कदम को भी खारिज कर दिया था। भारत ने कहा है कि चीन के इस तरह के कदमों से वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed