{"_id":"6927d89dd4057357ae0ec5d3","slug":"china-train-hit-rail-employees-killed-many-injured-updates-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आए 11 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: चीन में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आए 11 लोगों की मौत, कई घायल
Thu, 27 Nov 2025 10:22 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:22 AM IST
विज्ञापन
चीन में ट्रेन हादसा
- फोटो : फ्रीपिक
चीन में एक ट्रेन की चपेट में आकर 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन संख्या 55537 परीक्षण पर थी। इसी दौरान एक मोड़ पर रेलवे ट्रैक पर मौजूद कर्मचारी इस ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना चीन के युनान प्रांत की है। हादसे का शिकार हुई ट्रेन रेलवे ट्रैक पर भूकंपीय उपकरणों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुनमिंग रेलवे स्टेशन के नजदीक हादसा हो गया।
चाइना रेलवे कुनमिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड ने बताया कि यह दुर्घटना युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुओयांगझेन स्टेशन पर हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच जारी है और रेलवे स्टेशन पर संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
चीन का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो 160,000 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और यहां की ट्रेनें हर साल लाखों फेरे लगाती हैं। चीन के रेल नेटवर्क की सटीकता की तारीफ होती है, लेकिन कई हादसों के चलते भी यह चर्चा में रही। जैसे साल 2011 में चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग में हुए एक रेल हादसे में 40 लोग मारे गए और 200 घायल हुए। साल 2021 में उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु में एक ट्रेन की चपेट में आकर नौ मजदूरों की मौत हो गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन