फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China trails America in development of sixth-generation aircraft: Report

छठी पीढ़ी के विमान बनाने की चाह में चीन, लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में अमेरिका से पीछे है 'ड्रैगन'

Wed, 23 Sep 2020 03:15 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 23 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
China trails America in development of sixth-generation aircraft: Report
sixth generation fighter plane - फोटो : social media

नई पीढ़ी के युद्धक विमान डिजाइन करने और उनका उत्पादन करने के मामले में अमेरिका की बराबरी करने की कोशिश कर रहा चीन छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने के मामले में अमेरिकी वायुसेना से कई वर्ष पीछे है।

विज्ञापन


समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बुधवार को कहा कि छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है और अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि उसने एक ऐसा नमूना उड़ाया है, जो मील का पत्थर है और चीन को इसे हासिल करने में अभी कई वर्ष लगेंगे। अमेरिका के पास पांचवीं पीढ़ी के दो विमान है: ‘लॉकहीड मार्टिन एफ-22’ और ‘एफ-25’।
विज्ञापन



हालांकि चीन विमान के इंजन बनाने के मामले में काफी पीछे है, लेकिन उसने रडार की पकड़ में न आने वाले विमान के साथ ही चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमान जे-20 समेत नई पीढ़ी के कई लड़ाकू विमान बनाए हैं। उसके उन्नत विमानों में जे-15 के अलावा सुखोई-27, सुखोई-30केके और सुखोई-35एस समेत रूस के सुखोई विमान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिकी एफ- 22 जेट ने अलास्का में दो रूसी समुद्री गश्ती विमान को रोका 

चीन के पास अभी एक विमान वाहक पोत लियाओनिंग है। इसके अलावा देश में बने एक विमान वाहक शानदोंग का परीक्षण चल रहा है और तीसरे विमान वाहक का निर्माण किया जा रहा है।


आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन छह विमान वाहक पोत बनाना चाहता है। हालांकि चीन विमानों के उन्नयन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, लेकिन चीन के नई पीढ़ी के विमान मुख्य रूप से रूसी इंजनों पर निर्भर हैं।

चीन के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान चेंगदु जे-20 को 2017 में सेवा में शामिल किया गया था। जी-20 का निर्माण करने वाले चेंगदु एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री गुप के चीफ डिजाइनकर वांग हैफेंग ने पुष्टि की है कि चीन ने अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि 2035 में या इससे पहले आप इन प्रयासों को शक्तिशाली हथियारों में बदलते देखेंगे, जो हमारे वायु क्षेत्र की रक्षा करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed