फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China top legislature convened session Qin Gang has been removed as Foreign Minister Wang Yi appointed

China: चीनी विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त किया गया, जानिए इसकी वजह; अब वांग यी संभालेंगे जिम्मेदारी

Tue, 25 Jul 2023 05:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Jul 2023 05:14 PM IST
सार

किन 2021 में अमेरिका में चीन के राजदूत बने थे। एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद पिछले दिसंबर में उन्हें विदेश मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। किन पेशेवर राजनयिक हैं और उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है।

विज्ञापन
China top legislature convened session Qin Gang has been removed as Foreign Minister Wang Yi appointed
किन गैंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई हफ्तों की चुप्पी साधने के बाद चीन ने आखिरकार अपने विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त कर दिया। गैंग को मंत्री पद से ऐसे वक्त हटाया गया है, जब वे बीते कई हफ्तों से लापता चल रहे हैं। दरअसल, चीन की शीर्ष विधायिका ने मंगलवार को एक सत्र बुलाया। इस दौरान आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे, आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर फैसले की समीक्षा की गई। इसी बैठक में किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटाने पर मुहर लगाई गई। उनकी जगह वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। चीन के ग्लोबल टाइम्स के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पिछले दिसंबर में बनें थे विदेश मंत्री 
किन 2021 में अमेरिका में चीन के राजदूत बने थे। एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद पिछले साल दिसंबर में उन्हें विदेश मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। किन पेशेवर राजनयिक हैं और उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। विदेश मंत्री के रूप में किन ने अमेरिका के ऊपर छोड़े गए एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे के मुद्दे पर वाशिंगटन को कड़ी फटकार लगाई थी। किन अमेरिका से पहले यूके के राजदूत भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


बीते कई दिनों से किन की इतनी चर्चा क्यों?

  • किन लगभग एक महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उन्हें लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। 
  • किन (57) को पिछले साल दिसंबर में कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर विदेश मंत्री बनाया गया था। 
  • उन्हें सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) में एक उभरते चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था। 
  • वह चीन के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्तियों में से एक थे।
  • शी जिनपिंग ने किन को विदेश मंत्री बनाए जाने से पहले अमेरिका में चीन का राजदूत बनाया था।
  • अमेरिका का राजदूत बनाए जाने के दौरान उन्हें वाशिंगटन के साथ बीजिंग के तनाव भरे संबंधों को स्थिर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • श्रीलंका, वियतनाम और रूस के अधिकारियों से 25 जून को मुलाकात के बाद किन को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया।


आज क्या हुआ?
मंगलवार को चीन की संसद ने वांग (69) को विदेश मंत्री नियुक्त करने के लिए मतदान किया। इससे पहले किन को विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया। सीपीसी के महासचिव और राष्ट्रपति शी ने आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। उन्होंने किन की जगह वांग को विदेश मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है। वांग ने 2013 से 2022 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। चीनी राजनीतिक पदानुक्रम में विदेश मंत्री का पद सीपीसी के विदेश मामलों के आयोग के निदेशक से काफी नीचे है। वांग को सीपीसी के उच्च राजनीतिक पद, स्टेट काउंसलर के पद पर भी पदोन्नत किया गया था।


किन को लेकर किस तरह की अटकलें लग रही थीं
किन के लापता होने की अटकलों के बीच आशंका जताई जा रही थी कि वह स्वस्थ नहीं हैं। बाद में भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल होने के अलावा हांगकांग के एक टीवी चैनल की एक चीनी पत्रकार के साथ उनके कथित संबंध की अफवाहें भी फैलीं। चीनी विदेश मंत्रालय अब तक किन को लेकर सभी सवालों को टालता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed