फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China targets US NATO before meeting foreign ministers Wang Yi and Antony Blinken

China US Tensions: विदेश मंत्रियों से मुलाकात से पहले चीन का अमेरिका-नाटो पर निशाना, जानें क्या कहा

Thu, 07 Jul 2022 01:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 01:44 AM IST
सार

चीन ने कहा कि अमेरिका केवल वहीं अंतरराष्ट्रीय नियम देखता है, जहां उसका हित होता है। नाटो को उस पर अंधविश्वास का रवैया छोड़ना चाहिए।

विज्ञापन
China targets US NATO before meeting foreign ministers Wang Yi and Antony Blinken
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की मुलाकात से पहले चीन ने अमेरिका और नाटो पर तीखा हमला बोला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन की टिप्पणी ने दोनों देशों के तेजी से बिगड़ते रिश्तों और विदेशों से टकराव के रवैये की आलोचना को खारिज करने वाले चीन के दृष्टिकोण को पुख्ता किया। पिछले हफ्ते स्पेन में नाटो सम्मेलन के दौरान ब्लिंकन ने चीन पर नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


झाओ ने इसका जवाब देते हुए कहा, कथित नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था असल में अमेरिका के हित में काम करने वाले देशों से संबंधित है। अमेरिका केवल वहीं अंतरराष्ट्रीय नियम देखता है, जहां उसका हित होता है। नाटो को उस पर अंधविश्वास का रवैया छोड़ना चाहिए। व्यापार, मानवाधिकार, ताइवान के मुद्दे पर आक्रामक रुख, दक्षिण चीन सागर पर एकाधिकार के दावे के कारण चीन के साथ अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण हैं।
विज्ञापन


यूक्रेन पर चार माह से चल रहे हमले की निंदा करने से भी चीन ने इनकार कर दिया है और रूस व सहयोगियों पर लगाए गए नाटो व अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की आलोचना की है। उन्होंने इन पर विवाद को उकसाने का भी आरोप लगाया है। रूस के साथ इन दिनों चीन के संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ हो रहे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच असीमित भागीदारी को स्वीकृति दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है नाटो’
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छाओ ने दैनिक वार्ता में कहा, अमेरिका नाटो के साथ मिलकर चीन से प्रतिस्पर्धा और दोनों के बीच विवाद भड़काने की कोशिश कर रहा है। नाटो का इतिहास मतभेदों को भड़काकर युद्ध शुरू करने और निर्दोष लोगों की हत्याओं का रहा है और यह आज भी जारी है। उन्होंने कहा, तथ्यों से साबित होता है कि चीन नाटो के लिए खतरा नहीं है, बल्कि नाटो ही विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।


वीवो पर छापे पर बोला चीन कि उम्मीद है निष्पक्ष जांच होगी
चीन ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारत चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो के खिलाफ कानून और नियमों के अनुसार चल रही जांच करेगा और चीन के लिए एक "वास्तव में निष्पक्ष" और "गैर-भेदभावपूर्ण" कारोबारी माहौल प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed