{"_id":"5e4bf7758ebc3ef2c635a2bf","slug":"china-targeting-uighur-muslims-report-leaked-all-update-about-minority-uighur-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"उइगर मुसलमानों को निशाना बना रहा चीन, लीक हुई खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उइगर मुसलमानों को निशाना बना रहा चीन, लीक हुई खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Tue, 18 Feb 2020 08:10 PM IST
अमित कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
uighur muslims
- फोटो : ANI
चीन उइगर मुसलमानों को जानबूझकर निशाना बनाने में लगा हुआ है। हाल ही में लीक हुई एक खुफिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। लीक हुई रिपोर्ट में 300 से ज्यादा उइगर मुस्लिमों को उनके परिवारों के साथ नजरबंद करने का जिक्र है।
विज्ञापन
इसके अलावा 2000 से ज्यादा उनके रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों के नाम भी शामिल हैं। डाटाबेस में नजरबंद किए गए व्यक्ति का नाम, पता, राष्ट्रीय पहचान नंबर, हिरासत की तारीख व स्थान दर्ज है। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति के परिवार, धर्म और अड़ोसी-पड़ोसियों की पूरी जानकारी जुटाई गई है। रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि उसे हिरासत में क्यों लिया गया था।
विज्ञापन
इस जानकारी से यह पता चला है कि चीन आखिर किस आधार यह फैसला करता है कि किसे हिरासत में लेना है और किसे नहीं। चीन ने अपने यहां उइगर मुसलमानों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए डिटेंशन कैंप तैयार किए हैं। यह डाटाबेस बताता है कि चीन में किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का प्रमुख फोकस धर्म ही है। जबकि प्रशासन अक्सर दावा करता रहता है कि वह सिर्फ राजनीतिक विरोधियों को हिरासत में ले रहा है।
विज्ञापन